
ईडी के नोटिस और पूछताछ के बाद शिवसेना सांसद संजय राउत ( Sanjay Raut ) की पत्नी वर्षा राउत ( Varsha Raut ) ने पीएमसी बैंक घोटाले ( PMC Bank Scam)के आरोपी प्रवीण राउत की पत्नी से लिए गए 55 लाख रुपए लौटा दिए हैं। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने इस रकम को लेकर 4 जनवरी को वर्षा से साढ़े तीन घंटे पूछताछ की थी।
इस मामले में भाजपा नेता किरीट सोमैया ने संजय राउत ( Sanjay Raut ) पर निशाना साधा। सोमैया ने सोशल मीडिया पर लिखा, ‘संजय राउत कहते हैं कि अब उनकी पत्नी ने पूरा पैसा लौटा दिया है। लेकिन, हिसाब तो देना ही होगा। आखिर में संजय राउत साहब को पैसा वापस करना ही पड़ा।’
पूरा मामला PMC बैंक घोटाले ( PMC Bank Scam)से जुड़ा है। आरोप है कि इस मामले में आरोपी प्रवीण राउत की पत्नी माधुरी के साथ वर्षा राउत का 55 लाख रुपये का लेन-देन हुआ है। प्रवीण ने माधुरी को 1 करोड़ 60 लाख रुपए दिए थे, जिसमें से उन्होंने 55 लाख रुपए वर्षा राउत को दे दिए। संजय राउत ( Sanjay Raut ) ने अपनी सफाई में कहा कि उन्होंने यह पैसे लोन के तौर पर लिए थे। इस रकम से संजय राउत परिवार ने दादर में फ्लैट खरीदा था। यह बात भी सामने आई कि वर्षा और माधुरी दोनों प्रवीण राउत की ‘अवनि कंस्ट्रक्शन’ नाम की कंपनी में पार्टनर हैं।
राउत परिवार भांडुप की फ्रेंड्स कॉलोनी में अपने मैत्री बंगले में रहता है। संजय राउत के चुनावी हलफनामे के मुताबिक, 2014-15 में वर्षा राउत की इनकम 13,15,254 रुपए थी। कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय के रिकॉर्ड के मुताबिक वर्षा राउत चार फर्मों में पार्टनर हैं। इनके नाम रायटर एंटरटेनमेंट LLP, सनातन मोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सिद्धांत सिस्कॉन प्राइवेट लिमिटेड और अवनि कंस्ट्रक्शन हैं। रायटर एंटरटेनमेंट LLP नाम की फर्म ने ही 2019 में ‘ठाकरे’ फिल्म बनाई थी। वर्षा अपने पति संजय राउत और बेटियों पूर्वांशी-विदिता के साथ इस फर्म में भागीदार हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?