उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में पंचायत चुनावों से पहले ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की कार्यवाही शुरू हो गई है। शासन ने शनिवार देर रात 15 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए। इनमें जौनपुर व आगरा में नए जिलाधिकारी तथा चित्रकूट, अलीगढ़, आगरा व विंध्याचल मंडल में नए मंडलायुक्त की तैनाती कर दी गई है। मनीष वर्मा जौनपुर व राजकमल यादव बागपत के नए डीएम बनाए गए हैं।
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) शासन ने पिछले दिनों विशेष सचिव से सचिव व आयुक्त स्तर पर पदोन्नति पाए 2005 बैच के आईएएस अधिकारी दिनेश कुमार सिंह व योगेश्वर राम मिश्र को मंडलायुक्त के पद पर नई तैनाती दी है। जौनपुर के डीएम दिनेश को चित्रकूट धाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है, जबकि पदोन्नति के समय से ही प्रतीक्षारत योगेश्वर राम को विंध्याचल धाम मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
सचिव चिकित्सा शिक्षा अमित गुप्ता को आगरा (AGRAमंडल का आयुक्त और चित्रकूटधाम मंडल के आयुक्त गौरव दयाल को अलीगढ़ (Aligarh ) मंडल का आयुक्त बनाया गया है।
जौनपुर में रिक्त हुए डीएम के पद पर विशेष सचिव बेसिक शिक्षा मनीष वर्मा की तैनाती की गई है। इसी तरह डीएम बागपत के पद पर विशेष सचिव आयुष राजकमल यादव को भेजा गया है। बागपत की डीएम शकुंतला गौतम को हटाकर निदेशक स्थानीय निकाय के पद पर तैनाती दी गई है।
गोठलवाल सचिव औद्योगिक विकास, प्रीति सचिव खाद्य रसद शासन ने जल निगम के एमडी व सचिव नगर विकास विकास गोठलवाल को सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास के पद पर तैनाती दी है। आगरा के मंडलायुक्त अनिल कुमार-तृतीय को जल निगम का प्रबंध निदेशक व सचिव नगर विकास बनाया गया है।
आयुक्त विंध्याचल धाम मंडल प्रीती शुक्ला को सचिव खाद्य रसद जबकि अलीगढ़ के मंडलायुक्त गौरीशंकर प्रियदर्शी को सचिव चिकित्सा शिक्षा बनाया गया है। निदेशक स्थानीय निकाय डॉ. काजल को विशेष सचिव बेसिक शिक्षा के पद पर भेजा गया है।
प्रतीक्षारत संजय सचिव वित्त बने, शिवाकांत को अल्पसंख्यक में तैनाती सहारनपुर के मंडलायुक्त पद से नवंबर-2020 में हटाए जाने के बाद से ही प्रतीक्षारत संजय कुमार को सचिव वित्त बनाया गया है। पिछले साल अक्तूबर में लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष पद से हटाए गए शिवाकांत द्विवेदी को विशेष सचिव अल्पसंख्यक कल्याण के पद पर तैनाती दी गई है।
उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh)शासन ने एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम वंदना वर्मा की तैनाती में मामूली फेरबदल किया है। उन्हें निदेशक पिछड़ा वर्ग कल्याण के पद पर नियमित तैनाती देते हुए एमडी पिछड़ा वर्ग वित्त विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार दे दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?