मध्यप्रदेश ( Madhya Pradesh )की राजधानी भोपाल ( Bhopal ) के तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू ( Curfew ) लगाया गया है। यह कर्फ्यू एक निर्माण कार्य के चलते अशंति फैलने की आशंका के चलते लगाया गया है। मौके पर भारी सुरक्षा बलों की तैनाती की गई है।
पुराने भोपाल ( Bhopal ) इलाके में जमीन विवाद मामले को लेकर रविवार को तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू( Curfew ) लगा दिया गया। मामला कबाड़खाना इलाके में एक जमीन पर बाउंड्री निर्माण से जुड़ा है।पुलिस ने बताया कि इलाके में 30 हजार वर्गफीट जमीन पर राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ ( Rashtriya Swayamsevak Sangh) बाउंड्री वॉल बनवा रहा है।
इस इलाके में संघ (RSS)का संभागीय कार्यालय केशव नीडम स्थित है और इसी के पास की जमीन से जुड़ा मामला है। कुछ लोगों ने जमीन को वक्फ बोर्ड का बताया था। इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया। संघ के पक्ष में फैसला आने के बाद वहां बाउंड्री वॉल बनवाई जा रही है। विवाद की आशंका को देखते हुए तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू ( Curfew ) लगाने का निर्णय लिया गया।
विवाद की आशंका को देखते हुए राजदेव कॉलोनी, सिंधी कॉलोनी और कबाड़खाना इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील (सील) कर दिया गया है। जिन तीन थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू घोषित किया गया है, वहां के दूसरे इलाकों में मामूली ढील दी गई है। लोगों की आवाजाही जारी है।
सूत्रों के अनुसार खुली जमीन को कवर्ड किया जा रहा है। साथ ही एक स्थान विशेष पर जाने के लिए अलग रास्ता भी तैयार किया जा रहा है।बाउंड्री निर्माण को लेकर स्थानीय लोगों और विशेष समुदाय के लोगों द्वारा विरोध करने की आशंका है। इससे शहर की शांति और कानून व्यवस्था भंग होने का खतरा है। इसे देखते हुए ऐहतियातन कलेक्टर अविनाश लवानिया ने धारा-144 के तहत रविवार सुबह 9 बजे से तीन थाना क्षेत्रों हनुमानगंज, टीला जमालपुरा और गौतम नगर में कर्फ्यू ( Curfew ) लगा दिया। इसके बाद, भारत टॉकीज चौराहा पर पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर आवागमन बंद कर दिया। तीनों थाना क्षेत्रों में बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?