पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में भारतीय जनता पार्टी के नेता शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari ) ने सोमवार को कोलकाता की रैली में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बंगाल में होने वाले चुनाव में सत्तारूढ़ पार्टी तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee )को हराऊंगा। उन्होंने कहा कि यदि ऐसा नहीं हुआ तो राजनीति छोड़ दूंगा। उन्होंने सीएम ममता को सीधे चुनौती देते हुए कहा कि नंदीग्राम से ममता बनर्जी को 50 हजार से अधिक वोट से हराऊंगा, नहीं तो राजनीति छोड़ दूंगा।
उन्होंने ममता बनर्जी द्वारा नंदीग्राम से चुनाव लड़ने की घोषणा पर भी पलटवार किया। उन्होंने कहा कि आपने नंदीग्राम के लिए क्या किया? आपने कितना विकास किया है यहां की जनता को जवाब दीजिए।
शुभेंदु ( Suvendu Adhikari )ने ममता पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दीदी तो नंदीग्राम आंदोलन की वजह से 2011 में सत्ता में आई, लेकिन नंदीग्राम आंदोलन के दौरान किसानों पर गोली चलाने वाले पुलिस अधिकारी अरुण गुप्ता को उनकी सरकार ने चार बार एक्सटेंशन दिया है। उन्होंने कहा कि नंदीग्राम की जनता ममता बनर्जी को कभी माफ नहीं करेगी। इस बार ममता की बुरी हार होगी।
वहीं रैली से पहले हुए पथराव को लेकर भी सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि इस रैली के लिए पुलिस की अनुमति ली गई थी, लेकिन फिर भी कुछ लोगों को पथराव करते देखा गया। लेकिन ये रणनीति काम नहीं करेगी क्योंकि पश्चिम बंगाल के लोग हमारे साथ हैं और वे एक बदलाव चाहते हैं।
मिनी पाकिस्तान के लड़के और कोलकाता निगम प्रशासन से जुड़े लोग पत्थर फेंक रहे थे। यह देखने लायक था कि जिस तरह से हमारे लड़कों ने उनका पीछा किया। इसने हमें याद दिलाया कि मोदी जी क्या कहते हैं…घुस के मारेंगे।
बता दें कि इससे पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने सोमवार को घोषणा करते हुए कहा कि वे इस बार नंदीग्राम से विधानसभा चुनाव लड़ेंगी। बता दें कि शुभेंदु अधिकारी ( Suvendu Adhikari )वर्तमान में नंदीग्राम से विधायक हैं, जो पिछले महीने ही तृणमूल कांग्रेस से इस्तीफा भाजपा में शामिल हुए है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?