पश्चिम बंगाल ( West Bengal) में कोहरे के कारण मंगलवार देर रात जलपाईगुड़ी ( Jalpaiguri )जिले के धूपगुड़ी शहर में एक भीषण सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।
बताया जा रहा है कि जलपाईगुड़ी ( Jalpaiguri ) के धूपगुड़ी में मंगलवार देर रात एक डंपर यहां के मयनातली के रास्ते कहीं जा रहा था। इसी दौरान लो विजिबिलिटी के चलते इस डंपर ने कई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डंपर पलट गया और इसकी चपेट में आने से 13 लोगों की मौत हो गई। जबकि 18 से अधिक लोग घायल हो गए, जिनका जलपाईगुड़ी ( Jalpaiguri )अस्पताल में इलाज चल रहा है। इस घटना की सूचना के बाद तत्काल पुलिस और राहत टीमों को मौके पर भेजा गया।अंदेशा जताया जा रहा है कि इस घटना में मृतकों की संख्या अभी और बढ़ सकती है।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए लोग किसी विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे। पुलिस ने हादसे में घायल तमाम लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है। शुरुआती तौर पर यह आशंका जताई जा रही है कि हादसा कोहरे के कारण हुआ है। हालांकि, पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच में जुटी हुई है।
प्रत्यक्षदर्शियों की माने तो बोल्डर से लदा ट्रक, एक दूसरे ट्रक को ओवरटेक कर रहा था। इसी दौरान गलत दिशा से आ रही टाटा मैजिक, मारुति वैन से उसकी टक्कर हो गई। टक्कर के बाद ट्रक के कई बोल्डर दूसरी गाड़ियों पर गिर गए। इस मामले में ट्रक ड्राइवर को हिरासत में लिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?