भारत के ऑस्ट्रेलिया ( India vs Australiaटीम ) दौरे का अंत होते ही अब टीम इंडिया अपने अगले मिशन पर जुटने वाली है। पांच फरवरी से इंग्लैंड( England ) के खिलाफ शुरू हो रही लंबी घरेलू सीरीज का आगाज हो रहा है, जिसकी शुरुआत चार मैच की टेस्ट सीरीज से होगी। अब खबर आ रही है कि भारत के स्टार ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा( Ravindra Jadeja ) पूरी टेस्ट सीरीज से बाहर हो चुके हैं, इसके पहले 19 जनवरी को शुरुआती दो टेस्ट के लिए घोषित हुई टीम में भी उन्हें जगह नहीं मिली थी।
ऑस्ट्रेलिया दौरे पर चोटिल हुए खिलाड़ियों में रविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja ) भी शामिल थे, जिन्हें सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट की पहली पारी में अंगूठे पर चोट लगी थी। ड्रॉ हुए उस ऐतिहासिक टेस्ट के बाद जड्डू ने ऑस्ट्रेलिया में ही अपने अंगूठे की सर्जरी करवाई थी, ब्रिस्बेन में खेले गए चौथे टेस्ट से भी वह बाहर थे। 32 वर्षीय़ जडेजा को चोट से उबरने के लिए कम से कम छह हफ्ते का समय लगेगा।इसलिए उनका इंग्लैंड के खिलाफ खेलना संभव नहीं लग रहा है। बेंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट अकादमी (NCA) में वह रिहेब से गुजरेंगे। एक अधिकारी ने कहा, ‘वह टेस्ट सीरीज से बाहर हैं और उन्हें पूरी तरह से ठीक होने में छह सप्ताह से अधिक का समय लगेगा।
बीसीसीआई के सूत्रों ने कहा कि T20I और ODI मेंरविंद्र जडेजा ( Ravindra Jadeja ) की भागीदारी पर फैसला बाद में लिया जाएगा। इंग्लैंड ( England )को इस दौरे में चार टेस्ट, पांच टी-20 और तीन मैच की वन-डे सीरीज खेलनी है, जिसकी शुरुआत चेन्नई से होगी, यहां दो टेस्ट मैच खेले जाएंगे। टेस्ट सीरीज में भारतीय कप्तान विराट कोहली, हार्दिक पांड्या, चोटिल भुवनेश्वर कुमार, इशांत शर्मा की वापसी हुई है।ऑस्ट्रेलिया दौरे में दमदाऱ खेल दिखाने वाले मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर और शार्दुल टाकुर को भी शानदार प्रदर्शन का तोहफा मिला है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?