उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) की राजधानी लखनऊ ( Lucknow )में शुक्रवार रात को 2 दो छात्रों ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। मड़ियांव में बीटेक छात्रा मनीषा कुशवाहा (20), चिनहट के विष्णुलोक कालोनी में बीडीएस छात्र अमित सिंह (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। । सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लखनऊ ( Lucknow ) के मड़ियांव पुलिस के मुताबिक मूलरूप से कुशीनगर के भटौलिया के रहने वाले नागेंद्र कुशवाहा की बेटी मनीषा लखनऊ में रहती थी। वह चिनहट स्थित एक निजी संस्थान से बीटेक बायोटेक अंतिम साल की छात्रा थी। पुलिस के मुताबिक मड़ियांव स्थित अहलादपुर में किराए के मकान में दो साल से किराए पर रहती थी।
शनिवार सुबह जब दूसरी मंजिल पर चाय देने के लिए रंजीत पहुंचा तो दरवाजा खटखटाने पर नहीं खुला। इस पर कर्मचारी ने मकान मालिक को सूचना दी। काफी देर तक उनके आने के बाद भी कोई जबाव नहीं मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर अंदर दाखिल हुए। अंदर कमरे में पंखे के कुंडे से रस्सी के फंदे से मनीषा का शव लटकता मिला।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के मुताबिक, मनीषा पढ़ाई को लेकर काफी डिप्रेशन में रहती थी। एक दो दिन पहले फोन पर किसी बात पर उसकी मां चंद्रावती से कहासुनी भी हुई थी। जिसके बाद वह गुमशुम रहने लगी। पिता नागेंद्र कुशवाहा पीओपी कारीगर है। परिवार में आकाश व विकास भाई हैं।
लखनऊ ( Lucknow ) के कृष्णानगर विष्णुलोक कालोनी में रहने वाले आशोक सिंह आवास विकास से रिटायर हैं। उनका छोटा बेटा अमित सिंह चिनहट स्थित एक संस्थान से बीडीएस कर रहा था। उसने तामिलनाडू के एक संस्थान से एमडीएस के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। शुक्रवार को उसने फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?