उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( Agra) गांव बासौनी के पुरा शिवलाल गांव में शुक्रवार दोपहर 12 बजे किसान भीकम सिंह (48) और बेटे जितेंद्र (22) की उनके घर के बाहर दबंगों ने मामूली बात पर गोली मारकर हत्या कर दी गई।
आरोप पड़ोसी ग्यान सिंह पर है। वह मौके पर तमंचा फेंककर आगरा ( Agra) से लगे बीहड़ में भाग गया है। हत्या की वजह भीकम की बकरी ग्यान के खेत में बकरी में घुस जाने से हुआ विवाद रही। ग्यान के परिजनों ने बकरी को डंडे से पीट दिया था।इस पर ज्ञान सिंह आगबबूला हो गया इसी पर हुए झगड़े के दौरान गोली मारी गई। घायलों को आगरा ले जाया गया। वहां डॉक्टर ने उन्हें मृत बता दिया।
ग्यान और भीकम सिंह के मकान सटे हुए हैं। ग्यान के घर भीकम की बकरी पहुंची तो उसे इतना पीटा गया कि उसकी एक टांग टूट गई। यह देख आग बबूला हुई भीकम की पत्नी किशन प्यारी शिकायत लेकर पहुंची तो पहले दोनों परिवारों की महिलाओं के बीच झगड़ा हुआ। इसके बाद दोनों ओर से पुरुष भी आ गए।
आगरा ( Agra) के बासौनी थाना प्रभारी दीपचंद्र दीक्षित ने बताया कि भीकम सिंह के भाई प्रयाग सिंह ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। इसमें बताया है कि ग्यान सिंह, उसके बेटे और रिश्तेदारों ने भीकम और जितेंद्र को उनके घर से खींचकर बाहर निकाला। ग्यान सिंह ने गोली मार दी। दोनों को एक-एक गोली मारी गई। मौके से तमंचा बरामद हो गया है।पिता-पुत्र की हत्या की की जानकारी मिलने पर आगरा( Agra) पुलिस के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंच गए ।
दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात कर दी गई है। भीकम पक्ष के लोगों में भारी गुस्सा है। ग्यानी के घर के आस पास ज्यादा फोर्स लगाई गई है। भीकम के घर आ रहे लोगों पर भी पुलिस नजर रख रही है।आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?