आंध्र प्रदेश (Andhra-Pradesh ) के चित्तूर( Chittoor ) से चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां एक मां-बाप अपनी ही औलादों के लिए काल बन गए। दरअसल, अंधविश्वास के चक्कर में पड़कर मां ने अपनी दो बेटियों को मार डाला। उसकी इस करतूत में उसका पति भी शामिल था। आरोपियों ने इस घटना को रविवार रात चित्तूर( Chittoor ) के मदनापल्ले कस्बे में स्थित अपने घर में अंजाम दिया। घटनास्थल के आसपास रहने वाले हैरान हैं कि इतने पढ़े-लिखे होने के बावजूद प्रिसिंपल दंपती अंधविश्वास के चक्कर में पड़ गए और अपनी दो बेटियों को मौत के नींद सुला दिया। पुलिस ने आरोपियों की पहचान पद्मजा और पुरुषोत्तम नायडू के रूप में की है।
मृतकों की पहचान 27 साल की अलेख्या( Aleikhya )और 22 साल की साई दिव्या( Sai Divya )के रूप में की गई है। यह परिवारचित्तूर ( Chittoor ) के मदनापल्ले में शिवालयम टेम्पल स्ट्रीट पर रहता था। पुलिस का कहना है कि आरोपी मां ने अपनी दोनों बेटियों पर डंबल से हमला कर उनकी जान ले ली। आरोपियों की बड़ी बेटी अखेल्या ने भोपाल से मास्टर्स डिग्री हासिल की थी तो छोटी बेटी साई दिव्या ने बीबीए किया था। साई दिव्या मुंबई में एआर रहमान म्यूजिक स्कूल की छात्रा थी और लॉकडाउन के दौरान घर लौटी थी।
पुलिस को पड़ोसियों ने बताया कि यह परिवार लॉकडाउन के दौरान से ही अजीब ढंग से बर्ताव करने लगा। रविवार रात को इस घर से चिल्लाने की आवाजें सुनने पर आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी दंपती उन्हें घर के अंदर नहीं आने दे रहे थे। जैसे-तैसे पुलिस वाले अंदर गए और जो मंजर देखा, वह चौंकाने वाला था। एक लड़की की लाश पूजाघर में मिली तो दूसरी का शव एक कमरे में पड़ा था। दोनों ही शव लाल कपड़े से ढंके हुए थे।
पुलिस का कहना है कि जब आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार किया जा रहा था, तब इस जघन्य अपराध के लिए दोनों के चेहरे पर बिल्कुल भी पछतावा न था। पुलिस ने जब उनसे इसका कारण पूछा तो उन्होंने बताया कि उनकी दोनों बेटियां सूरज उगने के साथ ही जीवित हो जाएंगी, क्योंकि ‘कलयुग’ ( Kaliyuga )खत्म हो जाएगा और सोमवार से ‘सतयुग’( Satyuga )शुरू हो जाएगा। दंपती को अपनी इस बात पर पूरी तरह से विश्वास था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी दंपती को हिरासत में लेकर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत