दिल्ली में लाल किले ( Red Fort ) पर कुछ किसानों द्वारा खालसा ध्वज फहराए जाने के बाद उत्तराखंड यूथ कांग्रेस (Congress )ने एक विवादित ट्वीट किया है।ट्वीट में लिखा गया है कि किसानों ने लाल किला फतह किया।
गणतंत्र दिवस पर किसानों की ट्रैक्टर परेड के दौरान दिल्ली ( Delhi ) में हिंसा उपद्रव की आलोचना हो रही है, दंगाइयों द्वारा लाल किले की प्राचीर पर राष्ट्रीय ध्वज के अपमान से पूरे देश में गुस्सा है तव उपद्रवियों की इस अराजक कार्यवाही के समर्थन में कांग्रेस (Congress )का ट्वीट हुआ। कांग्रेस की उत्तराखंड इकाई ने तारीफ की। उत्तराखंड यूथ कांग्रेस (Congress )ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से मंगलवार को ट्वीट किया, ‘किसानों ने किया लाल किला फतेह। इंकलाब जिंदाबाद। हालांकि बाद में ट्वीट पर हुए हंगामे के बाद इसे हटा दिया गया।
दरअसल 26 जनवरी के मौके पर किसानों ने दिल्ली में ट्रैक्टर रैली निकालने की घोषणा की थी। इस पर दिल्ली पुलिस ने तय रूट से ट्रैक्टर रैली निकालने की अनुमति भी दे दी थी। लेकिन मंगलवार को अचानक से सब कुछ बदल गया। ट्रैक्टर रैली में निकले कुछ किसानों ने जगह-जगह जमकर उत्पाद मचाया। इस दौरान कुछ किसानों ने लाल किले( Red Fort ) पर कब्जा जमाते हुए वहां पर अपना झंडा फहरा दिया।
लाल किले पर किसानों के झंडा फहराने की हर तरफ से आलोचना होने लगी। इस बीच उत्तराखंड यूथ कांग्रेस (Congress ) ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट किया, ‘किसानों ने किया लाल किला ( Red Fort ) फतेह। इंकलाब जिंदाबाद। कांग्रेस के इस ट्वीट पर लोगों ने गुस्सा जाहिर की। मुसीबत बढ़ते देख कांग्रेस (Congress )आलाकमान के फरमान पर फौरन ट्वीट को डिलीट कर दिया गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?