केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं की डेटशीट की घोषणा दो फरवरी को होगी। इस बात की जानकारी केंद्रीय शिक्षा मंत्री डॉ. रमेश पोखरियाल ‘निशंक ने गुरुवार को सीबीएसई स्कूलों के प्रिंसिपलों के साथ हुए लाइव बातचीत के दौरान दी। शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल 2 फरवरी को जारी होगा। बोर्ड आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in पर दसवीं और बारहवीं बोर्ड की परीक्षाओं का शेड्यूल जारी करेगा।
शिक्षा मंत्री ने यह भी बताया कि सीबीएसई (CBSE) छात्रों के 45 साल के रिकॉर्ड को डिजिटल करेगा। दरअसल, शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के मद्देनजर शैक्षणिक वर्ष 2021-22 के लिए सीबीएसई पाठ्यक्रम में बदलाव पर चर्चा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के स्कूल प्रिंसिपलों और सचिवों के साथ वेबिनार में भाग ले रहे थे।
शिक्षा मंत्री ने कहा कि सीबीएसई (CBSE) समेत देश के विभिन्न शिक्षा बोर्डों ने नई शिक्षा नीति को लागू करने की दिशा में काम शुरू कर दिया है। सीबीएसई बोर्ड इस दिशा में प्रेरणादायी साबित होगा। नई शिक्षा नीति के तहत होने वाले सुधारों का रास्ता इसी बोर्ड से होकर निकलेगा।
उन्होंने कहा कि नई शिक्षा नीति में छठी कक्षा से ही विद्यार्थी वोकेश्नल एजुकेशन हासिल कर सकेंगे। छठी कक्षा से ही उन्हें अपना करियर संवारने का मौका मिलेगा।
नई शिक्षा नीति 2020 से स्कूली शिक्षा में होने वाले बदलावों पर संवाद करते हुए उन्होंने कहा ‘एनईपी से बच्चों में बचपन से ही शोध व अनुसंधान का हुनर पैदा होगा। बच्चों में सबसे ज्यादा सोचने की क्षमता होती है। नई शिक्षा नीति राष्ट्रीय भी है और अंतर्राष्ट्रीय भी। टैलेंट को भी खोजा जाएगा। उत्कृष्ट कोटि का कंटेंट भी देंगे। पेटेंट भी कराएंगे।’
शिक्षा मंत्री ने वेबिनार के जरिए एक हजार से अधिक स्कूलों के प्रमुखों के साथ शैक्षणिक सत्र 2021-22 से पाठ्यक्रम और स्कूल की प्रक्रियाओं में शामिल किए जाने वाले परिवर्तनों पर चर्चा की।
शिक्षा मंत्री निशंक( Education Minister Ramesh Pokhriyal ‘Nishank’,)सीबीएसई (CBSE) बोर्ड के दसवीं और बारहवीं की परीक्षा तारीखों की घोषणा पिछले साल 31 दिसंबर को ही कर चुके हैं। दसवीं और बारहवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाएं 3 मई से शुरू होंगी और 10 जून तक चलेंगी। सीबीएसई बोर्ड की प्रैक्टिकल परीक्षाएं 1 मार्च से शुरू होंगी ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?