Wednesday, June 24, 2026

Delhi, INDIA, News, Socio-Cultural, Tourism

Delhi :दिल्ली का लाल किला अनिश्चितकाल के लिए बंद, बर्ड फ्लू की वजह से लिया गया फैसला 

Red Fort

Red Fortआम जनता और पर्यटक अब स्थित का दीदार नहीं कर सकेंगे। जारी आदेश के तहत लाल किले( को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर दिया है। दिल्ली सेंट्रल के डीएम ने मंगलवार को इसको लेकर एक आदेश जारी किया है। आदेश में कहा गया है कि लाल किला और आसपास के इलाके में   के संक्रमण को ध्यान में रखते हुए परिसर को आम जनता और पर्यटकों के लिए बंद किया जा रहा है.

वहीं इससे पहले भी लाल किले ( Red Fort ) को बर्ड फ्लू( ) के चलते बंद किया गया था। प्रशासन ने 19 जनवरी से 26 जनवरी तक के लिए आम लोगों की एंट्री पर प्रतिबंध लगा दिया था. बता दें कि हर साल 22 जनवरी से 26 जनवरी तक लाल किले को बंद रखा जाता है। लेकिन इस बार बर्ड फ्लू के चलते बंद किया गया था।

बता दें कि लाल किला ( Red Fort ) परिसर में एक कौवे की बर्ड फ्लू रिपोर्ट पॉजिटिव मिली थी। इसको देखते हुए लाल किले को आगामी 26 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए थे। इसके बाद गणतंत्र दिवस पर किसान ट्रैक्टर परेड के दौरान हिंसा भड़क गई थी। अब फिर से बर्ड फ्लू के चलते लाल किले को बंद कर दिया गया है।

दिल्ली सरकार के पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. राकेश सिंह के मुताबिक लाल किला परिसर में कुछ दिन पहले 15 कौवे मृत पाए गए थे। एक नमूने को  जांच के लिए भोपाल और जालंधर भेजा गया गया था जिसमें बर्ड फ्लू की पुष्टि हुई थी। उन्होंने कहा था कि दिल्ली सरकार के दिशा निर्देशों के अनुसार पशुपालन विभाग की टीम लगातार पार्कों में निगरानी बनाए हुए हैं और अधिक से अधिक सैंपल इकट्ठा कर रही।

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels