Thursday, June 25, 2026

Accident, INDIA, News

Uttar Pradesh :बुलंदशहर में पीएसी के टेंट में जा घुसा अनियंत्रित ट्रक,दो जवानों की हुई मौत

  (  के   (  ) जिले के सिकंदराबाद कोतवाली क्षेत्र में हाईवे-91 स्थित चार नंबर कट से यू टर्न लेते समय एक ट्रक डीसीएम से टकराकर अनियंत्रित होकर पीएसी(PAC) के टेंट में जा घुसा। हादसे में टेंट में बैठे    ( )  निवासी दो जवानों की मौत हो गई। वहीं कुछ अन्य जवान मामूली रूप से घायल हो गए।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पीएसी (PAC)दोनों जवानों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया है। जानकारी के अनुसार किसान आंदोलन के चलते कानून व्यवस्था को सुचारु रखने के लिए में विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती की गई है।

हाईवे स्थित चार नंबर कट पर पीएसी (PAC)के जवानों और अन्य पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है। जहां पर पीएसी के कुछ जवान ड्यूटी पर थे। इसी दौरान मंगलवार तड़के करीब चार बजे गाजियाबाद की ओर से आ रहा एक ट्रक चार नंबर कट से यू टर्न लेने लगा और दूसरी तरफ से आ रहे एक डीसीएम से टकराने के बाद पीएसी के टेंट में जा घुसा।

इस दौरान ट्रक की चपेट में आने से गाजियाबाद निवासी दो सिपाही प्रवीन और प्रवीण की मौके पर ही मौत हो गई। साथ ही कुछ अन्य जवान मामूली रूप से घायल हो गए।सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों मृतक जवानों के शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिए हैं। पुलिस ने हादसे की सूचना दोनों सिपाहियों के परिजनों को दे दी है।

एसपी सिटी सुरेंद्र नाथ तिवारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि हादसे में दो जवानों की मौत हो गई है और 2 अन्य घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं, ट्रक चालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels