पुडुचेरी (Puducherry )में पुलिस ने 43 साल के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि उसने फेसबुक पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) की हत्या करने का प्रस्ताव दिया था। उसने लिखा था कि यदि कोई उसे पांच करोड़ रुपये दे तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( Narendra Modi )की हत्या कर देगा। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
जानकारी के मुताबिक, पुडुचेरी (Puducherry )पुलिस ने शुक्रवार को एक टैक्सी चालक की मदद से आरोपी को आर्यनकुप्पम गांव के निवासी उक्त व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया।। इसके बाद उसे स्थानीय अदालत में पेश किया गया, जहां आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी की पहचान रियल एस्टेट व्यवसायी सत्यानंदम के रूप में हुई है। उस पर कानून की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।पुलिस ने सत्यानंद के खिलाफ आईपीसी की धारा 505 (1) और 505 (2) के तहत दंगा भड़काने, दुश्मनी और लोगों के बीच नफरत फैलाने के लिए मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मुताबिक, आरोपी ने फेसबुक पर एक संदेश लिखा था। इसमें कहा गया था कि यदि कोई उसे पांच करोड़ रुपये दे तो वह प्रधानमंत्री( Narendra Modi ) की हत्या करने के लिए तैयार है। गुरुवार को एक कार चालक ने यह संदेश देखा और पुलिस को इसकी सूचना दे दी, जिसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।
‘


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?