रिपब्लिक भारत टीवी ( Republic TV )के मशहूर एंकर पत्रकार ( journalist ) विकास शर्मा( Vikas Sharma )का निधन हो गया है। वह पिछले तीन दिनों से बीमार थे और गुरुवार शाम अस्पताल में उन्होंने आखिरी सांस ली। बताया जा रहा है कि उन्हें बुखार था। पिछले दिनों वह कोरोना संक्रमित हुए थे, लेकिन इसे उन्होंने मात दे दी थी।
वह रात 9 बजे ये भारत की बात है शो को प्रस्तुत करते थे।रिपब्लिक टीवी (Republic TV )के संपादक अर्नब गोस्वामी ने कहा है कि यह उनके न्यूज नेटवर्क के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। उन्होंने कहा कि विकास की एंकरिंग का अलग अंदाज था और उन्हें यकीन नहीं हो रहा है कि अब विकास नहीं रहे। अर्नब गोस्वामी ने कहा कि विकास ( Vikas Sharma )जमीन से जुड़े हुए एंकर थे और बहुत टैलेंटेड थे।
विकास शर्मा( Vikas Sharma ) के निधन पर कई जानी-मानी हस्तियों ने शोक व्यक्त किया है। फिल्ममेकर अशोक पंडित, विधायक अभिजीत सिंह सांगा, बीजेपी विधायक दिनेश चौधरी आदि ने ट्वीट करके संवेदना प्रकट की है।
35 वर्षीय विकास( Vikas Sharma ) कानपुर (Kanpur ) के रहने वाले थे और वे नोएडा के कैलाश अस्पताल में भर्ती थे। वहीं, उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके परिवार में पत्नी, एक बेटा और एक बेटी है।
बता दें कि विकास शर्मा लंबे समय से मीडिया में कार्यरत थे। वह ‘समाचार प्लस’, ‘इंडिया न्यूज’, ‘जनता टीवी’, ‘साधना न्यूज’ और ‘टोटल टीवी’ में भी एंकर रह चुके थे। इसके अलावा वह ‘टीवी100 उत्तराखंड’ चैनल में रिपोर्टर और एंकर पद पर काम करने के साथ ही ‘S1’ न्यूज चैनल में न्यूज डेस्क पर और ‘एफएम रेनबो’ दिल्ली में भी काम कर चुके थे।
कानपुर के मूल निवासी विकास शर्मा ने कानपुर विश्वविद्यालय से बीएससी करने के बाद माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय के नोएडा कैंपस से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में एमए की पढ़ाई की थी
विकास शर्मा के निधन पर तमाम मीडियाकर्मियों ने दिवंगत आत्मा को सद्गति और शोकाकुल परिवार को साहस देने की ईश्वर से प्रार्थना की है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत