चेन्नई (Chennai) से अगवा किए गए नौसैनिक सूरज कुमार दुबे ( Suraj Kumar Dubey ) को किडनैपर्स ने महाराष्ट्र ( Maharashtra ) के पालघर (Palghar)जिले में जिंदा जला दिया। बुरी तरह झुलसे नौसैनिक ने शनिवार को दम तोड़ दिया। जांच में सामने आया है कि उन्हें छोड़ने के बदले 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पालघर पुलिस ने अज्ञात बदमाशों के खिलाफ किडनैपिंग और मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।
पालघर पुलिस ने बताया कि 27 साल के नेवी सेलर सूरज कुमार दुबे ( Suraj Kumar Dubey ) झारखंड( Jharkhand )के रांची के रहने वाले थे। उनकी पोस्टिंग कोयंबटूर के पास INS अग्रणी पर थी। 30 जनवरी को वह छुट्टी से लौटे थे। इसी दौरान चेन्नई एयरपोर्ट के बाहर रात लगभग 9 बजे 3 लोगों ने उनका अपहरण कर लिया था।
3 दिन तक चेन्नई में रखने के बाद किडनैपर उन्हें 1400 किलोमीटर दूर पालघर ले आए। उनके परिवार से 10 लाख रुपए की फिरौती मांगी गई थी। पुलिस का मानना है कि पैसा न मिलने पर बदमाश उन्हें बीते शुक्रवार को पालघर के जंगल में ले गए। वहां उनके हाथ-पैर बांध दिए और पेट्रोल डालकर आग लगा दी।
जिस वक्त बदमाश सूरज कुमार दुबे ( Suraj Kumar Dubey )को जला रहे थे, एक शख्स की उन पर नजर पड़ गई। उसने शोर मचाया तो आरोपी सूरज को छोड़कर भाग गए। उस शख्स ने पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने सूरज को उप जिला अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां होश आने पर सूरज ने पुलिस को अपने अपहरण के बारे में बताया।
सूरज की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मुंबई रैफर कर दिया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने शनिवार को दम तोड़ दिया। पालघर पुलिस ने बताया कि सूरज के परिवार को खबर दे दी गई है। उनके आने के बाद ही ज्यादा जानकारी मिल पाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?