उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में पंचायत चुनावों से पहले ब्यूरोक्रेसी में बदलाव की कार्यवाही चल रही है। शासन ने गुरुवार को देर रात एटा ( Etah ) समेत सात जिलों के डीएम बदल ( Transferred )दिये है।
प्रदेश सरकार ने देर रात अंबेडकरनगर व एटा के डीएम सहित 13 आईएएस अधिकारियों के तबादला ( Transferred )कर दिया। सात जिलों में नए डीएम तैनात किए गए हैं। छह जिलों के डीएम को हटा दिया गया है। उनकी तैनाती की कार्यवाही चल रही है। हापुड़ की डीएम अदिति सिंह को बलिया जिले की कमान सौंप गई है।
विशेष सचिव सिंचाई प्रियंका निरंजन को डीएम जालौन, गोरखपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष अनुज सिंह को डीएम हापुड़, विशेष सचिव माध्यमिक शिक्षा आर्यका अखौरी को डीएम भदोही, गोरखपुर विकास प्राधिकरण में सीईओ संजीव रंजन को डीएम संभल, परियोजना प्रशासक ग्रेटर शारदा सहायक समादेश प्राधिकारी सैमुअल पाल एन. को डीएम अंबेडकरनगर बनाया गया है। जिलों में तैनाती पाने वाले ये सभी अधिकारी 2013 बैच के आईएएस हैं।
2009 बैच की आईएएस अधिकारी( IAS Officers ) व हापुड़ की डीएम अदिति सिंह को डीएम बलिया तथा 2012 बैच की आईएएस अधिकारी व अपर स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली डा. विभा चहल को एटा का डीएम बनाया गया है। जालौन से डा. मन्नान अख्तर, भदोही से राजेंद्र प्रसाद, संभल से अविनाश कृष्ण सिंह, अंबेडकरनगर राकेश कुमार मिश्रा-द्वितीय, बलिया से हरी प्रताप शाही व एटा से सुखलाल भारती को हटाए जाने के बाद तैनाती की कार्यवाही देर रात तक जारी थी।
उधर, 2018 बैच के आईपीएस सैयद अली अब्बास को लखनऊ कमिश्नरेट में बतौर एसीपी तैनाती दी गई है। अली अब्बास फिलहाल सहारनपुर में सहायक पुलिस अधीक्षक सदर के पद पर तैनात थे। बृहस्पतिवार इनके के तबादला ( Transferred )आदेश जारी किए गए।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत