गुजरात ( Gujarat) के मुख्यमंत्री विजय रूपाणी( Vijay Rupani ) रविवार को मंच पर भाषण देते वक्त बेहोश होकर गिर गए। वे निकाय चुनावों के लिए प्रचार करने वडोदरा के निजामपुरा पहुंचे थे। यहां हुई सभा में मुख्यमंत्री चक्कर खाकर गिर पड़े। इसके बाद उनका कार्यक्रम रद्द कर दिया गया।
डॉक्टरों ने रूपाणी को स्टेज पर ही फर्स्ट ऐड दिया। इसके बाद वे खुद सीढ़ियों से नीचे उतरे। यह रूपाणी की दिन की तीसरी रैली थी। वह तरसाली और करेलीबाग में चुनावी सभा करने के बाद निजामपुरा पहुंचे थे।
डॉक्टरों के मुताबिक, मुख्यमंत्री रूपाणी (Vijay Rupani ) की हालत ठीक है। ब्लड प्रेशर कम होने की वजह से वे होश खो बैठे थे। इलाज के बाद वह अहमदाबाद के लिए रवाना हो गए। मुख्यमंत्री के सोशल मीडिया अकाउंट पर सभा का वीडियो शेयर किया गया है। इसके आखिरी हिस्से में रूपाणी को गिरते देखा जा सकता है।
विजय रूपाणी ( Vijay Rupani ) इन दिनों राज्य में निकाय चुनाव को लेकर काफी व्यस्त हैं। एक के बाद एक वे कई चुनावी सभाओं में शामिल हो रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक, थकान और तनाव अचानक ब्लड प्रेशर कम होने की वजह बन सकता है।
स्थानीय नेताओं ने बताया कि पिछले 2 दिन से रूपाणी की सेहत ठीक नहीं थी। इसके बावजूद उन्होंने शनिवार को जामनगर में सभा की। रविवार को वह वडोदरा पहुंच गए। वडोदरा सहित 6 नगर निगमों में 21 फरवरी को चुनाव होना है। नगरपालिका, जिले और तालुका पंचायतों के लिए 28 फरवरी को वोटिंग होगी।
गुजरात के डिप्टी सीएम नितिन पटेल ने बताया कि मुख्यमंत्री की तबीयत ठीक है। गांधीनगर जाने से पहले वडोदरा एयरपोर्ट पर भी डॉक्टरों ने उनकी जांच की। फिलहाल घबराने वाली कोई बात नहीं है। देर शाम प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ( Prime Minister Narendra Modi ) ने भी फोन कर मुख्यमंत्री का हाल लिया। उन्होंने रूपाणी को आराम करने की सलाह दी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?