दिल्ली पुलिस की साइबर सेल ने टूलकिट केस ( Toolkit )में 21 साल की पर्यावरण कार्यकर्ता दिशा रवि( Climate activist Disha Ravi)को गिरफ्तार किया है। इसका किसान और कांग्रेस नेताओं ने विरोध करना शुरू कर दिया है। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कहा कि एक निहत्थी लड़की से सरकार डर गई। राहुल गांधी, शशि थरूर और अरविंद केजरीवाल ने भी दिशा की गिरफ्तारी का विरोध किया है।
भाजपा सांसद पीसी मोहन( PC Mohan ) ने तंज कसते हुए कहा कि बुरहान वानी भी 21 साल का था। अजमल कसाब भी 21 साल का ही था। उम्र केवल एक संख्या है। इसके अलावा अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस की भांजी मीना हैरिस ने सोशल मीडिया पर लिखा है कि सरकार कार्यकर्ता को निशाना क्यों बना रही है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम ने सरकार से पूछा है कि क्या किसानों के समर्थन वाली टूलकिट ( Toolkit )भारतीय सीमा में चीनी घुसपैठ से ज्यादा खतरनाक है? पुलिस ने दिशा को ग्रेटा थनबर्ग,( Greta Thunberg ) द्वारा किसान आंदोलन के समर्थन में शेयर की गई टूलकिट ( Toolkit )के मामले में रविवार को गिरफ्तार किया है। ग्रेटा ने कुछ दिनों पहले अपने ट्वीट के साथ एक टूलकिट शेयर की थी। हालांकि बाद में उन्होंने इसे डिलीट कर दिया था। पुलिस का आरोप है कि दिशा ने ही उसे सर्कुलेट किया था।
दिशा ( Disha Ravi )की गिरफ्तारी पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने सोमवार को ट्वीट कर लिखा, ‘डरते हैं बंदूकों वाले एक निहत्थी लड़की से, फैले हैं हिम्मत के उजाले एक निहत्थी लड़की से।
भाजपा सांसद ने दिशा रवि ( Disha Ravi )की गिरफ्तारी पर सवाल उठा रहे विपक्षी नेताओं के खिलाफ हमला बोला है। बंगलूरू सेंट्रल से भाजपा सांसद पीसी मोहन ने लिखा है कि बुरहान वानी 21 साल का था। अजमल कसाब 21 साल का था। उम्र केवल एक संख्या है। कोई कानून से ऊपर नहीं है। कानून अपना काम करेगा। अपराध, अपराध होता है।वहीं हरियाणा के मंत्री अनिल विज ने ट्वीट किया कि देश विरोध का बीज जिसके भी दिमाग में हो उसका समूल नाश कर देना चाहिए फिर चाहे वह दिशा रवि हो या कोई और।
नार्थ बंगलूरू बेंगलुरु( Bengaluru ) के सोलादेवना हल्ली इलाके की रहने वाली व जलवायु कार्यकर्ता दिशा ने माउंट कैमेल कॉलेज से बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन स्नातक की डिग्री हासिल की है। इस समय वह गुड माइल्क कंपनी के साथ जुड़ी हुई। पुलिस सूत्रों का कहना है कि गिरफ्तारी के समय वह अपने घर में की काम कर रही थी। दिशा रवि के पिता मैसूर में एक एथलेटिक कोच है। मां एक गृहिणी हैं। दिल्ली पुलिस ने दिशा रवि की गिरफ्तारी को लेकर बेंगलुरु पुलिस को जानकारी दी थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?