उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के जौनपुर (Jaunpur) जिले के सरायख्वाजा गांव के पास मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मखमेलपुर के ग्राम प्रधान ( Village Head ) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।
घटनास्थल सूचना पाकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। पर पहुंचे ग्रामीणों ने जमकर बवाल किया।मौके पर पहुंची पुलिस पर लोगों ने हमला कर दिया।
कई पुलिस वालों को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा गया। पुलिस की गाड़ियों पर पथराव कर दिया गया। जबरदस्त पथराव से बचने के लिए पुलिस वाले अपनी गाड़ी छोड़कर पैदल ही जान बचाकर भागते दिखाई दिये। कई महिला पुलिसकर्मी भी ग्रामीणों के गुस्से का शिकार हुई हैं।
सड़क पर आ-जा रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया।दुस्साहसिक वारदात तब हुई, जब महज तीन किमी दूरी पर जौनपुर (Jaunpur) पूर्वांचल विश्वविद्याल के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मौजूद थीं। इस इलाके में अतिरिक्त सुरक्षा बढ़ाई गई थी।
जौनपुर (Jaunpur) पुलिस के अनुसार, सोंधी शाहगंज ब्लाक के मखमेलपुर गांव के प्रधान राजकुमार यादव(50) मंगलवार को अपनी बाइक से जौनपुर की तरफ आ रहे थे। सरायख्वाजा गांव के कंपोजिट विद्यालय के पास पीछे से आए बाइक सवार बदमाशों ने ओवरटेक कर रोक लिया और फिर कनपटी के पास बंदूक रखकर गोली मार दी। इससे घटनास्थल पर ही राजकुमार की मौत हो गई।
सूचना पाकर ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंच गए। गुस्साए ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर जाम लगा दिया। सड़क पर आ-जा रहे वाहनों को क्षतिग्रस्त कर दिया। मौके पर कुछ पुलिसकर्मियों को भी खदेड़ दिया। बाद में भारी फोर्स के साथ पुलिस-प्रशासन के अफसर वहां पहुंचे। ग्रामीणों में घटना को लेकर आक्रोश बना हुआ है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?