महाराष्ट्र (Maharashtra ) में घरेलू झगड़ों से परेशान व्यक्ति ने ठाणे ( Thane ) के वागले एस्टेट इलाके में एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी और परिजनों के साथ आए दिन होने वाले झगड़ों से परेशान होकर अपनी पत्नी की हथौड़े से मार-मार कर हत्या कर दी और फिर खुद अपनी जान भी दे दी।
ठाणे ( Thane ) पुलिस के मुताबिक आकाश समुखराव (29) ने अपनी 12 वर्षीया पत्नी अश्विनी की बुधवार को हत्या कर खुद आत्महत्या (suicide) कर ली थी। दोनों की हाल ही में शादी हुई थी और दोनों आकाश के माता-पिता के साथ इंदिरा मगर इलाके में एक कमरे के मकान में रहते थे। लॉकडाउन के दौरान अश्विनी और उसकी सास के बीच आए दिन झगड़े होने लगे।
अश्विनी चाहती थी कि आकाश अपने माता-पिता से अलग रहने लगे। हालांकि, आकाश आर्थिक रूप से इतना मबूत नहीं था कि अलग रहने का खर्च संभाल सके। इसलिए परिवार में आए दिन झगड़ा होने लगा। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि 17 फरवरी को एक बार फिर उनके परिवार में अलग होने की बात को लेकर झगड़ा हुआ था।
अश्विनी अलग होने की बात कह रही थी। बार-बार यह बात सुन-सुन कर परेशान हो चुके आकाश से उस दिन रहा नहीं गया और उसने गुस्से में आकर एक हथौड़ा उठाया और अश्विनी के सिर पर एक के बाद एक कई वार कर दिए। अश्विनी की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आकाश दूसरे कमरे में गया और पंखे से लटककर अपनी जान भी दे दी।
ठाणे ( Thane ) पुलिस ने कहा कि हमने आकाश के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था लेकिन हमारी जांच पूरी होने के बाद यह मामला बंद हो जाएगा। अधिकारी ने कहा कि फिलहाल हम परिवार के लोगों और मित्रों के बयान दर्ज कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि दोनों के शव पोस्टमार्टम करवाने के बाद उनके परिवार वालों को सौंप दिए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?