गुजरात ( Gujarat) के अहमदाबाद ( Ahmedabad) में आर्थोपेडिक सर्जन( Orthopedic Surgeon )डॉ. हितेंद्र पटेल ( Dr Hitendra Patel )की 6 माह पहले हर्षा पटेल से शादी हुई थी ,हर्षा ने 18 पेज का सुसाइड नोट ( 18 page suicide note )लिखा और जहर खाकर आत्महत्या (suicide) करली। सुसाइड नोट में डाॅक्टर पति पर गंभीर आरोप लगाये है।
महिला ने आत्महत्या से पहले 18 पन्नों के सुसाइड नोट में अपने पति और सास-ससुर पर कई आरोप लगाए हैं। मृत महिला द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने रविवार को महिला के पति समेत सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, महिला ने 18 पन्नों के सुसाइड नोट( 18 page suicide note ) में अपने पति के खिलाफ बेहद चौंकाने वाला आरोप लगाया है, जिसे महिला के शव को कब्जे में लेने के समय उसके पास से ही पुलिस ने बरामद किया है। रिपोर्ट की मानें तो अहमदाबाद ( Ahmedabad)के घाटलोदिया इलाके में रहने वाले डॉ. हितेंद्र पटेल (47) और हर्षा की शादी अगस्त 2020 में हुई थी। दोनों एक वैवाहिक पोर्टल के माध्यम से संपर्क में आए थे। हर्षा ने 9 फरवरी को हितेंद्र के घर के बाहर आत्महत्या कर ली थी।
हर्षा ने अपने सुसाइड नोट( 18 page suicide note )में आरोप लगाया कि हितेंद्र और उसके माता-पिता ने शादी के कुछ समय बाद से ही उसे परेशान करना शुरू कर दिया था। हितेंद्र के माता-पिता ने उनकी दहेज की इच्छाओं को पूरा नहीं करने के लिए कथित रूप से ताना मारा करते थे। जब उसने हितेंद्र से उसके माता-पिता द्वारा उसके साथ की गई बदसलूकी की शिकायत की, तो उसने कथित तौर पर उसकी पिटाई की।
रिपोर्ट में इस बात का जिक्र है कि 18 पन्नों के सुसाइड नोट( 18 page suicide note ) में हर्षा ने आरोप लगाया है कि हितेंद्र का यौन संबंध को लेकर व्यवहार इतना क्रुर था कि वह यौन संबंध बनाते समय अक्सर अप्राकृतिक व खतरनाक तरीके अपनाता था। अपने सुसाइड नोट में महिला ने लिखा है कि हितेंद्र एक डॉक्टर हैं, ऐसे में वह मुझे अक्सर नशे की दवा देकर आधा बेहोश कर देता था और फिर मेरे अचेत की अवस्था में रहते ही वह मेरे साथ जबरन और अप्राकृतिक यौन संबंध एक तरह से जबरदस्ती करता था।
वहीं हर्षा के पिता ने नानाजी पटेल ने कहा कि उनकी बेटी हर्षा अपने पति हितेंद्र से पिछले साल दिसंबर से ही अलग रह रही थी। वह अपने पिता के घर में ही आकर रह रही थी। मंगलवार को, वह हितेंद्र के घर गई, जहां उसने कथित तौर पर इस तरह का दुखद कदम उठाया।
हर्षा ने देवम अस्पताल में अपने पति हितेंद्र से मिलने के बाद जहर खा लिया और उसके बाद उसे सोला के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने इलाज के दौरान उसे मृत घोषित कर दिया।
हितेंद्र पेशे से अहमदाबाद ( Ahmedabad) के एक अस्पताल में आर्थोपेडिक सर्जन हैं। पुलिस ने हितेंद्र, उसके पिता मनु पटेल (71) और माता सुभद्रा पटेल (69) को आत्महत्या के लिए उकसाने और अन्य संबंधित धाराओं के तहत गिरफ्तार कर लिया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?