उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के आगरा( AGRA) जिले के न्यू आगरा इलाके के नगला पदी में मंगलवार को एमए की छात्रा प्रीति कुशवाहा (26) ने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या (suicide ) कर ली। परिजनों का कहना है कि उसका रिश्ता तय हो गया था मगर, कुछ दिन पहले दहेज की मांग के लिए मंगेतर युवक ने रिश्ता तोड़ दिया था।छात्रा ने मरने से पहले मोबाइल से अपना वीडियो बनाया। इसमें खुदकुशी से पहले अपना दर्द बयां किया है।
आत्महत्या से पहले युवती ने एक वीडियो बनाकर मंगेतर युवक को भेजा है। वीडियो में युवती ने कहा, ‘यह मत समझना कि मैं तुम्हारे (आरोपी युवक के) लिए मर रही हूं। तुम्हारे लिए मैंने अपने घर वालों से जो कहा, मुझे उसका दुख है। तुमने और तुम्हारी मां ने जो मेरे साथ किया है, तुम देखना, मेरे मरने के बाद तुम रोओगे।
आगरा( AGRA) पुलिस का कहना है कि परिजनों की शिकायत पर जांच करके कार्रवाई की जाएगी। नगला पदी निवासी प्रीति कुशवाहा के भाई संदीप ने बताया कि मंगलवार सुबह वह काम पर गया था। मां कुसुम घर के पास चल रही भागवत कथा में चली गईं।
प्रीति अपनी बड़ी बहन के घर पर थी। दोपहर में वह लौटकर आई। बाद में तकरीबन दो बजे संदीप घर आया। मगर, घर का मुख्य गेट अंदर से बंद था। काफी देर तक दरवाजा खटखटाने पर भी कोई जवाब नहीं मिला। इस पर वो छत के रास्ते से घर में गया। प्रीति का कमरा अंदर से बंद मिला।
इस पर आगरा( AGRA) पुलिस को सूचना दी। पुलिस की मदद से दरवाजा खोला। प्रीति कमरे में दुपट्टे से बने फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी। इस पर परिजनों में कोहराम मच गया। संदीप ने आरोप लगाया कि प्रीति का तीन महीने पहले रिश्ता तय किया था। मगर, कुछ दिन पहले मंगेतर युवक और उसके घरवालों ने दहेज की मांग शुरू कर दी।
दहेज देने में असमर्थता जताने पर शादी से इंकार कर दिया। इससे प्रीति तनाव में आ गई। पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। आगरा( AGRA) पुलिस का कहना है कि परिजनों ने तनाव में आकर प्रीति के आत्महत्या करने का आरोप लगाया है। जांच के बाद ही कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?