राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) में एक नामी डॉक्टर के घर में चोरी की बड़ी वारदात हुई। शहर के हेयर ट्रांसप्लांट सर्जन डॉ. सुनीत सोनी के घर से बुधवार को चोर करोड़ों रुपए की चांदी चुरा ले गए। चोरी के लिए मकान के पास खाली प्लॉट से करीब 20 फीट लंबी सुरंग खोदी गई। इसके बाद बेसमेंट में रखे लोहे के 3 बक्सों में रखी चांदी की सिल्लियां और जेवर निकालकर ले गए।
जयपुर ( Jaipur ) पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को वैशाली नगर में आम्रपाली सर्किल के डी-ब्लॉक में रहने वाले डॉ. सोनी ने चोरी की शिकायत दर्ज कराई। रिपोर्ट में डॉ. सोनी ने बताया कि वे 2 दिन पहले बेसमेंट में गए थे। वहां चांदी के गहने गायब मिले। लोहे के बॉक्स निकालकर देखे, तो वे भी कटे हुए थे। एक बॉक्स के नीचे करीब 2 फीट गहरा सुराख दिखा। इसकी पड़ताल में खुलासा हुआ कि करीब 20 फीट लंबी सुरंग बनाकर चांदी की सिल्लियां चुराई गई हैं।
जयपुर ( Jaipur ) पुलिस के वैशाली नगर के थाना प्रभारी अनिल जैमन ने बताया कि चोरी की एफ़आईआर में डॉ. सोनी ने चोरी हुई चांदी का वजन और कीमत नहीं बताई है। उन्होंने केवल चांदी के गहने चोरी होने की रिपोर्ट लिखाई। पुलिस की शुरुआती पड़ताल में दावा किया गया है कि बेसमेंट में लोहे के तीन बक्सों में कई क्विंटल चांदी थी। इन बक्सों को जमीन में गाड़कर ऊपर से टाइल्स लगाकर पक्का फर्श बना दिया गया था। डॉक्टर और उनकी पत्नी अपने घर में ही क्लीनिक चलाते हैं।
जयपुर ( Jaipur )पुलिस ने बताया कि कॉलोनी में डॉ. सोनी के मकान के ठीक पीछे मकान नंबर डी-135 है। यह मकान 4 जनवरी को करीब 90 लाख रुपए में बनवारी लाल जांगिड़ नाम के व्यक्ति ने खरीदा था। इसी मकान में एक कमरा बना है। जहां से फर्श उखाड़ कर करीब चार फीट नीचे सुरंग खोदने का काम शुरू हुआ। चोर करीब 20 फीट लंबी सुरंग खोदकर डॉक्टर के बेसमेंट में पहुंचे। वहां जमीन में गड़े बक्सों में रखे चांदी के गहने और सिल्लियां चुरा ले गए। इसके बाद मिट्टी डलवाकर सुरंग को बंद कर दिया गया और फर्श पर टाइल्स भी लगवा दीं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?