उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में अपहरण और रंगदारी मांगने के मामले में दर्ज एक केस में गैर हाजिर होने पर एमपी एमएलए कोर्ट के विशेष जज (Special MP-MLA court judge) पवन कुमार राय ने महराजगंज की नौतनवां सीट से निर्दलीय विधायक अमनमणि त्रिपाठी( MLA Amanmani Tripathi )को भगौड़ा घोषित कर दिया। साथ ही कोर्ट ने अमन मणि के खिलाफ 82 की नोटिस जारी कर दी। लखनऊ के गौतम पल्ली थाना पुलिस ने रविवार को गोरखपुर कोतवाली क्षेत्र के दुर्गाबाड़ी रोड पर स्थित अमनमणि के घर पर नोटिस चस्पा किया है। अब इसके बाद भी हाजिर नहीं हुए तो पुलिस 83 हासिल कर कुर्की की कार्रवाई करेगी।
जानकारी के मुताबिक, 6 अगस्त 2014 को गोरखपुर के ठेकेदार ऋषि कुमार पांडेय ने लखनऊ के गौतमपल्ली थाने में अपहरण और रंगदारी का केस दर्ज कराया था। आरोप था कि अमनमणि त्रिपाठी ( MLA Amanmani Tripathi )और उसके साथियों ने गाड़ी से अगवा कर रंगदारी मांगने व जानमाल की धमकी दी थी। इस मामले में पुलिस ने 28 जुलाई 2017 को अमनमणि त्रिपाठी व अन्य आरोपियों के खिलाफ चार्जशीट लगा दी थी। अमनमणि शुरू में तो अदालत की तारीख पर आते रहे लेकिन बाद में उन्होंने तारीख पर आना ही बंद कर दिया। 
अदालत में यह मामला अपने अंतिम दौर में है। अमनमणि ( MLA Amanmani Tripathi )के साथ अभियुक्त बनाए गए संदीप त्रिपाठी और रवि शुक्ला हाजिर हुए थे, लेकिन अमनमणि त्रिपाठी हाजिर नहीं हुए। कई तारीखों पर अमनमणि त्रिपाठी के गैर हाजिर रहने के बाद 28 जनवरी को अदालत ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया था। इसी के साथ अमनमणि के खिलाफ अदालत ने 82 की नोटिस जारी कर दी है।
अमनमणि के कोतवाली क्षेत्र में दुर्गावाड़ी रोड पर स्थित घर पर लखनऊ ( Lucknow) की गौतम पल्ली थाने की पुलिस ने गोरखपुर (Gorakhpur ) की कोतवाली पुलिस के साथ मिलकर नोटिस चस्पा की है। इस मामले में अगली सुनवाई अब चार मार्च को होनी है। सीओ कोतवाली वीपी सिंह ने बताया कि लखनऊ से आई पुलिस ने नोटिस चस्पा किया है। स्थानीय पुलिस मदद में गई थी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?