Wednesday, June 24, 2026

Crime, INDIA, News, States, Uttar Pradesh

ऑनर किलिंग : हरदोई में पिता ने 18 साल की बेटी चोटी पकड़ काट दी गर्दन, खुद ही सिर लेकर थाने पहुंचा, विक्ट्री साइन भी दिखाया

 (  के    ) जिले में झूठी शान की खातिर  (   )एक व्यक्ति  ने धारदार हथियार से अपनी 18 साल की बेटी का सिर धड़ से अलग कर दिया। इसके बाद वह खुद ही बेटी का कटा हुआ सिर लेकर महिला थाने पहुंच गया। उसने पुलिसवालों से कहा कि मैंने इसे काट डाला। इस दौरान उसके चेहरे पर कोई शिकन भी नहीं थी। बताया जा रहा है कि पिता ने बेटी को एक लड़के के साथ प्रेम संबधों के लेकर भड़का हुआ था । पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

इस घटना में एक पिता का अपराध तो जघन्य है ही, लेकिन जांच के दौरान पुलिस का अमानवीय चेहरा भी देखने को मिला। एक पुलिसकर्मी ने मृत लड़की के कटे हुए सिर को बालों से पकड़कर उठाया। उसने इसे किसी कपड़े से ढंकना तक मुनासिब नहीं समझा। इस पुलिसकर्मी की संवेदनहीन हरकत का फोटो भी वायरल हुआ है।

हरदोई ( Hardoi ) जिले के मझिला थाना क्षेत्र के ग्राम पांडेयतारा निवासी सर्वेश फेरी लगाकर सब्जी बेचता है। बुधवार की शाम लगभग साढ़े चार बजे आया और घर में घुसते ही उसने दरवाजे की कुंडी बंद कर दी। कमरे में मौजूद बेटी नीलम (18) की चोटी पकड़कर फरसे से गर्दन काट दी।

इसके बाद सर्वेश चोटी से सिर पकड़कर मझिला थाना जाने के लिए पैदल ही चल दिया। हाथ में सिर देखकर ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई और पुलिस को घटना की जानकारी दी। इस पर मझिला थाना पुलिस ने रास्ते में ही उसे सिर के साथ पकड़ लिया।

सर्वेश ने पुलिसवालों से कहा, ‘साहब मैंने अपनी बेटी का गला काट डाला।’ उसकी यह बात सुनकर पुलिसवाले भी हैरान रह गए। थाने की हरदोई ( Hardoi )पुलिस फोर्स आरोपी को लेकर घटना स्थल पर पहुंची। मौके पर लड़की का खून से लथपथ धड़ पड़ा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

इस खौफनाक घटना के बाद से पूरे गांव में दहशत का माहौल है, आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस इस मामले की गहराई से जांच करने में जुटी है ।पुलिस का कहना है कि है कि आरोपी को सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

जब वह पुलिस थाने पहुंचा तो दो अधिकारियों ने उसका वीडियो बनाया और उसका नाम पूछा,उससे उसके निवास के बारे में पूछा और यह भी पूछा कि वह किसका सर हाथ में लिए है ?सर्वेश कुमार ने इन सभी सवालों के जवाब बिना संकोच या घबराहट के दिए।पुलिस ने सर्वेश से कहा कि सर नीचे रखो और सड़क पर बैठ जाओ। इस पर वह वहां बैठ गया, इसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया ।

 

 

 

 

Vijay Upadhyay

Vijay Upadhyay is a career journalist with 23 years of experience in various English & Hindi national dailies. He has worked with UNI, DD/AIR & The Pioneer, among other national newspapers. He currently heads the United News Room, a news agency engaged in providing local news content to national newspapers and television news channels