कर्नाटक विधानसभा ( Karnataka Assembly ) में अभद्र और अपमानजनक व्यवहार करने पर कांग्रेस (Congress ) के विधायक बीके संगमेश्वर को गुरुवार को निलंबित कर दिया गया। विधायक ने अपने खिलाफ दर्ज मुकदमों के विरोध के दौरान विधानसभा की कार्यवाही के बीच अपनी शर्ट उतारकर प्रदर्शन किया। इसे लेकर स्पीकर ने कड़ी नाराजगी जताई और उन्हें 12 मार्च तक के लिए निलंबित कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस (Congress ) विधायक बीके संगमेश्वर ( BK Sangameshwara )ने भद्रावती में एक कार्यक्रम के आयोजन को लेकर उन पर, उनके परिवार के सदस्यों तथा उनके समर्थकों पर दर्ज एफआईआर का सदन में विरोध कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कार्यवाही के दौरान ही स्पीकर के सामने अपनी शर्ट उतारकर लहरा दिया। उन्होंने शर्ट को अपने कंधों पर रखकर नारेबाजी भी की। इसके बाद कर्नाटक विधानसभा ( Karnataka Assembly )अध्यक्ष विश्वेश्वर हेगड़े कागेरी भड़क गए।
कागेरी ने उन्हें जमकर लताड़ भी लगाई। उन्होंने संगमेश्वर से कहा कि वह सदन में उचित बर्ताव करें। उनके इस कृत्य ने भद्रावती के लोगों का अपमान किया है। स्पीकर ने उन्हें डांटते हुए कहा, ‘क्या यह बर्ताव का तरीका है? क्या आप सड़क पर हैं? क्या आपके लिए सदन एक मजाक है? अगर आप किसी चीज का विरोध करते हैं तो अपनी जगह पर रहकर इसे बताइए। आपका बर्ताव अपमानजनक और गैर-जिम्मेदाराना है। इसके बाद स्पीकर ने सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया।
कर्नाटक विधानसभा ( Karnataka Assembly )की कार्यवाही दोबारा शुरू होने के बाद स्पीकर ने संगमेश्वर के खिलाफ कार्रवाई शुरू की। संसदीय कार्यमंत्री बासवराज बोम्मई ने विधायक को 12 मार्च तक के लिए निलंबित करने का प्रस्ताव सदन के सामने रखा, जिसे स्पीकर ने मान लिया। हालांकि, कांग्रेस (Congress ) ने इसका जमकर विरोध किया। बाद में संवाददाताओं से बात करते हुए संगमेश्वर ने कहा कि उन्हें न्याय नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्हें ऐसा करना पड़ा।
संगमेश्वर ने कहा कि ‘इसके अलावा मुझे क्या करना चाहिए? मुझे न्याय नहीं मिल रहा था। मैंने गुंडई जैसा कुछ गलत नहीं किया। मैं जाऊंगा और पूछूंगा कि मुझे निलंबित क्यों किया गया।’


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?