उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) में फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के टूंडला( Tundla ) थानाक्षेत्र में एक युवक ने पत्नी की बेवफाई और अभद्र व्यवहार के चलते आत्महत्या कर ली। आत्महत्या करने से पहले युवक ने रोते हुए अपना एक वीडियो बनाया जिसे सोशल मीडिया पर शेयर किया। इसमें उसने आत्महत्या के लिए अपनी पत्नी व उसके प्रेमी को जिम्मेदार ठहराया है।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले के गांव घुरुकुआं निवासी राजेश कुमार (26) की शादी एक वर्ष पूर्व कासगंज ( Kasganj ) के थाना सोरों के गांव लहरा गढ़िया निवासी पुष्पा देवी के साथ हुई थी। राजेश कुमार गुजरात में मिठाई की दुकान पर मजदूरी का काम करता था। उसकी पत्नी गर्भवती है और वह विगत चार मार्च को ही गांव लौटकर आया था। शुक्रवार शाम किसी बात को लेकर उसकी पत्नी से कहासुनी हो गई। इसके बाद वह गुस्से में शाम को ही घर से निकल गया था। शनिवार सुबह धीरपुरा के जंगलों में शीशम के पेड़ से उसका शव फंदे के सहारे लटका मिला था।
वहीं रविवार को उसका एक वीडियो सामने आया। जिसमें वह रोते हुए बता रहा है कि वह आत्महत्या ( suicide )अपनी पत्नी और उसके प्रेमी के उकसाने पर कर रहा है। पत्नी उसके साथ अभद्रता करती है और घरवालों के सामने ही गालियां देकर मरने के लिए कहती है। मुझे मेरी पत्नी द्वारा मारे जाने की साजिश रची जा रही थी। उसे देहरादून बुलाया गया था, लेकिन वह परिजनों के कहने पर गया नहीं। उसकी मौत का जिम्मेदार कोई और नहीं सिर्फ उसकी पत्नी है।
मरने से पहले राजेश ने कहा कि वह चाहे तो प्रेमी के साथ रह ले, किंतु जितना वह उसे प्यार करता था, शायद कोई नहीं करेगा। वह उसे जी जान से चाहता था। उसके घर छोड़कर चला गया। मगर उसने उसकी कदर नहीं जानी। उसकी हत्या करने की साजिशें रचती रही। वह चाहता है कि जिस तरह वह उसके प्यार में तड़पते हुए आत्महत्या कर रहा है, उसी तरह वह तड़पे। उसे सजा मिले ताकि उसे न्याय मिल सके।
फिरोजाबाद ( Firozabad ) जिले की पुलिस का कहना है कि युवक के मरने से पहले बनाई गई वीडियो सामने आयी है। उसमें वह पत्नी से प्रताड़ित होना बताते हुए आत्महत्या करने की बात कह रहा है। वायरल वीडियो की जांच कराई जा रही है। परिजन तहरीर देते हैं तो मामला दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?