बेंगलुरु( Bengaluru ) शहर में ऑनलाइन फूड ऑर्डर करने वाली जोमैटो ( Zomato )कंपनी के डिलीवरी ब्वॉय ने ऑर्डर कैंसिल करने की बात पर एक वर्किंग महिला पर हमला कर दिया। डिलीवरी ब्वॉय ने महिला के नाक पर पंच जड़ दिया, जिससे उनकी नाक की हड्डी टूट गई। पीड़ित महिला का कहना है कि उनके साथ यह घटना मंगलवार की रात को हुई थी।
बेंगलुरु की रहने वाली हितेशा चंद्रनी ( Hitesha Chandranee )कंटेट क्रिएटर और मेकअप आर्टिस्ट हैं। हितेशा ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बताया कि उनके साथ जोमैटो डिलीवरी एग्जीक्यूटिव ने मारपीट की थी, जो मंगलवार को उनके घर लंच की डिलीवर देने आया था। हितेशा ने जब ऑर्डर कैंसल किया तो दोनों में बहस हो गई और गुस्साए लड़के ने जोर से एक मुक्का उनके चेहरे पर मारा, जिससे उनकी नाक की हड्डी में फ्रैक्चर आ गया है।
इस बारे में हितेशा का कहना है कि उन्होंने जोमैटो ( Zomato )से फूड दोपहर के साढ़े तीन बजे ऑर्डर किया था, लेकिन डिलीवरी ब्वॉय शाम के करीब साढ़े चार बजे तक भी नहीं आया तो उन्होंने कस्टमर केयर पर फोन कर ऑर्डर कैंसिल करनी की बात कही थी। वहीं, इसके कुछ देर बाद डिलीवरी ब्वॉय आया तो उन्होंने ऑर्डर लेने से मना कर दिया। इस बात पर दोनों के बीच बहस होने लगा। इसी बीच डिलीवरी ब्वॉय ने उनकी नाक पर पंच मारा और भाग निकला। इसके बाद हितेशा के नाक से खून निकलने लगा। उनकी हड्डी भी फ्रैक्चर हुई है।
हितेशा ने इसका वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे घटना के बारे में बता रही हैं कि कैसे जोमैटो ( Zomato )डिलिवरी बॉय ने उन पर हमला किया। हितेशा ने ये वीडियो इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है और कुछ ही घंटों में इस वीडियो को करीब दो लाख लोग देख चुके हैं।
इस वीडियो के सामने आने के बाद जोमैटो ने भी सोशल मीडिया (Social Media) के जरिए घटना पर दुख जताया है। कंपनी ने अपने बयान में कहा है कि यह अनुभव बहुत बुरा है। हम विश्वास दिलाते हैं कि कंपनी का स्थानीय प्रतिनिधि आपकी मदद के लिए जल्द आपसे संपर्क करेगा। वहीं मेडिकल देखभाल की सहायता के साथ-साथ पुलिस जांच की भी बात कही गई है। इसके साथ ही कंपनी ने अपने जबाव में घटना पर खेद जताते हुए कहा है कि हम ऐसे सभी जरूरी कदम उठाएंगे जिससे भविष्य में ऐसी घटनाएं न हों।
View this post on Instagram


Delhi :मालवीय नगर अग्निकांड: अस्पताल में भर्ती पिता बच गए, लेकिन आग ने छीन लिए बेटे, बहू, बेटी और पोते-पोतियों समेत परिवार के 8 सदस्य
Delhi :दिल्ली के फ्लरिश स्टे बी एंड बी होटल में लगी भीषण आग,11 विदेशी नागरिकों सहित 21 लोगों की मौत,जान बचाने को खिड़कियों से कूदे लोग
CBSE OSM Row: ओएसएम पोर्टल पर सवाल उठाने वाला छात्र पहुंचा संसद,संसदीय समिति की बैठक में उठाए सवाल, अधिकारी चुप रहे
Delhi :ओएसएम विवाद के बाद वरिष्ठ आईएएस प्रशांत लोखंडे बने सीबीएसई के नए अध्यक्ष, वरुण भारद्वाज को मिली सचिव की कमान
Haryana :हरियाणा के नारनौल में मां-बेटी की हत्या
Himachal Pradesh:हिमाचल प्रदेश में भाजपा ने चार में से तीन नगर निगमों में शानदार जीत की दर्ज, सत्तारूढ़ कांग्रेस को सिर्फ़ एक पर मिली विजय
Uttar Pradesh : गाजियाबाद में बकरीद पर सूर्या चौहान हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद को यूपी पुलिस ने एनकाउंटर में किया ढेर, पिता समेत 3 गिरफ्तार
लेफ्टिनेंट जनरल एनएस सुब्रमणि ने भारत के नए चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ के रूप में कार्यभार संभाला, सैन्य सुधारों पर रहेगा फोकस
ग्रेटर नोएडा में 190 फीट ऊंचे टॉवर से गिरकर एयरटेल के नेटवर्क इंजीनियर की मौत: सिग्नल चेक करते समय सेफ्टी बेल्ट का लॉक टूटा