राजस्थान ( Rajasthan ) के जयपुर ( Jaipur ) में आईएएस अफसर बनने के संपने संजोये पढ़ाई कर रही महारानी कालेज के छात्रा अनीशा मीणा ने शनिवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।बरकत नगर में पीजी हॉस्टल में रहने वाली इस छात्रा की आत्महत्या के पीछे कारण पढ़ाई को लेकर तनाव होना बताया जा रहा है। मृतका के पास से एक सुसाइड नोट मिला है। इसमें उसने मरने से पहले माता-पिता के सपने पूरा नहीं कर पाने का जिक्र किया है।
जयपुर ( Jaipur )की बजाज नगर थाने की पुलिस ने बताया कि मृतका का नाम अनीशा मीणा (19) था। वह दौसा जिले के लालसोट की रहने वाली थी। पिता मुकेश मीणा सरकारी अध्यापक हैं और धौलपुर में पोस्टेड हैं। छात्रा कुछ समय पहले ही जयपुर आई थी। यहां महारानी कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष में प्रवेश लिया था। बरकत नगर में एक पीजी में रह रही थी। उसके साथ एक रूम पार्टनर भी रहती थी।
दोपहर को रूम पार्टनर छात्रा नहाने के लिए बाथरूम में गई, तभी पीछे से अनीशा ने चुन्नी का फंदा लगाकर सुसाइड कर लिया। करीब 15 मिनट बाद जब रूम पार्टनर नहाकर लौटी तो कमरा अंदर से बंद मिला। काफी देर खटखटाने के बाद भी जब अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई तो उसने आसपास के लोगों को बुलाया। लोगों ने खिड़की खोलकर झांका तो अनीशा फंदे से लटकी दिखाई दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर आकर गेट तोड़ा और युवती को फंदे से उतारकर अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
जयपुर ( Jaipur )कीपुलिस ने बताया कि छात्रा ने फंदे पर लटकने से पहले एक सुसाइड नोट लिखा। इसमें उसने पढ़ाई और अपने भविष्य के सपनों का जिक्र किया। युवती ने नोट में परिजनों का जिक्र करते हुए लिखा है कि मैं आपके सपनों को पूरा नहीं कर पा रही हूं इसके लिए मुझे माफ करना। जिंदगी बहुत बड़ी है। उसने आगे लिखा कि जो मैं सपना पूरा नहीं कर पाई वह छोटा भाई पूरा करेगा।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?