रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन उद्योगपति मुकेश अंबानी( Mukesh Ambani) के मुंबई स्थिति आवास एंटीलिया( Antilia ) के पास विस्फोटकों से लदी एक एसयूवी मिलने के मामले की जांच कर रही राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA ) ने मुंबई पुलिस (Mumbai Police)के सहायक पुलिस इंस्पेक्टर सचिन वझे ( Sachin Vaze )को 12 घंटे से अधिक समय तक पूछताछ करने के बाद शनिवार रात गिरफ्तार कर लिया। वाजे, दक्षिण मुंबई में कंबाला हिल स्थित एजेंसी के दफ्तर में पूर्वाह्न करीब साढ़े 11 बजे अपना बयान दर्ज कराने के लिए पहुंचे थे।
इससे पहले मनसुख हिरेन मामले में सचिन की अग्रिम जमानत याचिका ठाणे के सत्र न्यायालय ने ठुकरा दी थी।
एनआईए के प्रवक्ता ने कहा कि सचिन वझे ( Sachin Vaze )को रात 11 बजकर 50 मिनट पर एनआईए मामला आरसी/1/2021/एनआईए/एमयूएम में गिरफ्तार कर लिया गया। कार्माइकल रोड स्थित अंबानी के आवास के पास खड़ी एक एसयूवी (स्कॉर्पियो) में 25 फरवरी को जिलेटिन की कुछ छड़ें और एक धमकी भरा पत्र मिला था।
एनआईए ( NIA )ने कहा कि सचिन वझे ( Sachin Vaze )को 25 फरवरी को विस्फोटकों से भरा वाहन खड़ा करने में भूमिका निभाने और इसमें संलिप्त रहने को लेकर गिरफ्तार किया गया। एनकाउंटर स्पेशलिस्ट वाजे, ठाणे निवासी व्यवसायी मनसुख हिरेन की मौत मामले में भी सवालों के घेरे में हैं। ये स्कॉर्पियो हिरानी के पास ही थी। हिरेन पांच मार्च को ठाणे जिले में क्रीक में मृत पाए गए थे।
आतंकवाद रोधी दस्ता (एटीएस) हिरेन मामले की जांच कर रहा है। हिरेन का शव मिलने के कुछ दिनों बाद एटीएस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। शनिवार को वाजे का बयान दर्ज करते हुए एनआईए ने एसयूवी मिलने और हिरेन की हत्या के मामलों में अब तक की गई जांच के बारे में जानकारी साझा करने के लिए अपराध शाखा के एसीपी नितिन अलकनुरे और एटीएस एसीपी श्रीपद काले को बुलाया था।अलकनुरे और काले करीब चार घंटे बाद एनआईए कार्यालय से चले गए।जिलेटिन से भरी एक स्कॉर्पियो बरामद हुई थी उसके मुख्य गवाह मनसुख हिरेन( Mansukh Hiren )की हत्या का आरोप मुबंई पुलिस के अधिकारी सचिन वाजे( Sachin Vaze ) पर है ।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?