उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ ( Pratapgarh ) में जहरीली शराब (Toxic Liquor ) पीने से पति – पत्नी समेत चार की मौत हो गई। 11 लोगों की तबीयत बिगड़ गई। सात लोगों को गंभीर हालत में प्रयागराज रेफर किए गए।
जानकारी के मुताबिक, प्रतापगढ़ (
Pratapgarh ) के संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के गांव रामपुर दाबी गांव का ही एक व्यक्ति ओपी केमिकल से शराब (Toxic Liquor ) बनाता था। रविवार की शाम इनलोगों ने उसकी शराब खरीदकर पी थी। इससे रात में इनकी हालत बिगड़ गई। जब तक परिजन उन्हें अस्पताल ले जाते उनकी मौत हो गई। मृतक के परिजनों में कोहराम मच गया है।
संग्रामगढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम मनोहरपुर रामपुर डाबी निवासी सुनीता सरोज (55) पत्नी जवाहर लाल सरोज की रविवार रात अचानक हालत बिगड़ी तो परिजन उसे लेकर सीएचसी संग्रामगढ़ पहुंचे। कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। रात में ही गांव के तीन और लोग विजय कुमार (35), राम प्रसाद (40) पुत्र व जवाहर लाल (56) की तबीयत खराब हो गई। राम प्रसाद और विजय को परिजन लखनऊ लेकर निकले। लेकिन रास्ते में ही दोनों की मौत हो गई।
रात करीब एक बजे गांव के जवाहरलाल ने भी दम तोड़ दिया। इसकी जानकारी होने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। सुबह प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे। गांव के छह और लोगों की तबीयत बिगड़ी हैं। इनमें बाबूलाल (50), रामदेव (40), मुन्नालाल (30), अमृतलाल (48), नन्हेलाल (50) व ओम प्रकाश (30) शामिल हैं। सभी को सीएचसी से प्रयागराज (Prayagraj ) रेफर कर दिया गया है।
घटना की सूचना मिलते ही मौके पर आईजी जोन प्रयागराज केपी सिंह समेत अन्य अधिकारी पहुंचे। लापरवाही बरतने पर आईजी ने नवाबगंज थानाध्यक्ष समेत चार पुलिसकर्मियों को निलंबित कर दिया है। साथ ही शराब (Toxic Liquor ) विक्रेता के खिलाफ मामला पंजीकृत करने का आदेश दिया। पुलिस ने विक्रेता की पत्नी और भाई को हिरासत में ले लिया है। मौत के कारणों की पुष्टि के लिए शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
जनपद प्रतापगढ़ के थानाक्षेत्र संग्रामगढ़ के ग्राम मनोहरपुर रामपुर डाबी में शराब पीने से हुई मृत्यु के सम्बन्ध में पुलिस महानिरीक्षक प्रयागराज, परिक्षेत्र प्रयागराज श्री कवीन्द्र प्रताप सिंह द्वारा दी गयी वीडियो बाइट। @Uppolice @igrangealld @ADGZonPrayagraj pic.twitter.com/ZdMMOHDw7e
— PRATAPGARH POLICE (@pratapgarhpol) March 15, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?