झारखण्ड( Jharkhand ) के हजारीबाग(Hazaribagh )मेंझील रोड स्थित उपायुक्त आवास के पास बने अपार्टमेंट की छत से एक युवक ने सोमवार को छलांग लगा आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना पाते ही लोहसिंघना पुलिस मौके पर पहुंची।
उसे तत्काल आरोग्यम हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां से हजारीबाग(Hazaribagh ) के एचएमसीएच हॉस्पिटल भेजा गया। एचएमसीएच हॉस्पिटल में चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार, युवक पिछले दो सालों से अचानक डिप्रेशन में चला गया था। उसका इलाज पटना में चल रहा था।
मृतक युवक आशुतोष कुमार उर्फ अंशु (21) पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कोडरमा में कार्यरत जूनियर इंजीनियर चंद्रिका प्रसाद का पुत्र था। इंजीनियर चंद्रिका प्रसाद अपने परिवार के साथ फ्लैट नंबर 103 में लंबे समय से रह रहे हैं। वे बिहार के रहने वाले हैं।
परिजनों ने बताया कि आशुतोष तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। कोटा में मेडिकल की तैयारी कर रहा था। शहर के नमन विद्या से उसकी स्कूलिंग हुई थी। पढ़ने में काफी अच्छा था। सोमवार को पिता कोडरमा में थे। घर में मां चिकन बना रही थी। आशुतोष ने मां से कहा कि वो बाजार से घूम कर आ रहा है और छत पर चला गया। यहां से उसने छलांग लगा अपनी जान दे दी।
अस्पताल में परिजनों ने बताया कि मेडिकल में चयन नहीं होने के कारण वह तनाव में था। पटना से उसका इलाज भी चल रहा था। सोमवार को तीन बजे अपार्टमेंट की छत पर चला गया और छलांग लगा दी। परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है। अपार्टमेंट में रहने वाले पड़ोसी काफी दुखी हैं। जिसने भी यह घटना सुनी, वह सन्न रह गया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?