उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मेरठ ( Meerut) शहर में बेखौफ लफंगो का दुस्साहस सामने आया है। बेटी के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर दो युवकों ने दरोगा पिता को बेरहमी से पीटा। ऐसे में सवाल उठता है कि अपराधी इतना दुस्साहस दिखा कैसे पा रहे है, जब पुलिस वाले ही सुरक्षित नहीं है तो आम आदमी क्या होगा?
मेरठ ( Meerut ) शहर के मेडिकल थाना क्षेत्र में गुरुवार को कार सवार दो युवकों ने अराजकता की हदें पार कर दीं। पहले तो उन्होंने बाइक पर दरोगा के साथ जा रही बेटी का पीछा करते हुए उसे परेशान किया। बाद में पिता के विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की। पिता काफी देर तक उनसे भिड़ता रहा। इसके बाद दोनों युवकों ने दरोगा को पकड़ लिया और बुरी तरह पीटना शुरू कर दिया। भीड़ एकत्र होने लगी तो एक युवक कार लेकर भाग निकला, जबकि मुख्य आरोपी दीपक सांगवान निवासी गांव किठौली थाना रोहटा को दरोगा ने पकड़ लिया। आसपास खड़े लोग काफी देर तक तमाशबीन बने रहे।
मेरठ ( Meerut ) जेल में तैनात एक दरोगा गुरुवार दोपहर अपनी बेटी को बाइक पर लेकर जा रहे थे। सर छोटू राम इंजीनियरिंग कॉलेज से थोड़ा आगे पहुंचने पर पीछे से कार सवार दो युवकों ने उनकी बाइक का पीछा किया। आरोप है कि ये युवक दरोगा की बेटी को परेशान कर रहे थे।इसके बाद उन्होंने बाइक को टक्कर मार दी। सिविल ड्रेस में मौजूद दरोगा ने युवकों को टोका तो वे अभद्रता पर उतर आए। यह देख दरोगा ने बेटी को पैदल ही वहां से आगे भेज दिया।
इसके बाद उन्होंने दरोगा के साथ मारपीट कर दी। युवक ने कभी दरोगा का गिरेबान पकड़ा तो कभी उसे सबक सिखाने की धमकी दी। वहीं कुछ देर बाद ही यातायात और डायल 112 पुलिस पहुंची। पुलिस आरोपी को लेकर थाने आ गई। देर रात तक पुलिस मामले को दबाए रही।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत