पश्चिम बंगाल ( West Bengal) विधानसभा चुनाव से पहले तृणमूल कांग्रेस ( TMC ) कार्यकर्ताओं पर भाजपा ( BJP ) कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार की बुजुर्ग मां शोभा मजूमदार( Shova Majumdar )को घर में घुसकर पीटने का आरोप लगा था। इस घटना पर काफी बवाल हुआ था। बंगाल में पोस्टर वार छिड़ गया था। 85 वर्षीय शोभा मजूमदार की सोमवार सुबह मौत हो गई। शोभा मजूमदार की मौत को लेकर भाजपा ने एक बार फिर टीएमसी को घेरा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर शोभा मजूमदार की मौत की जानकारी दी। साथ ही इसको लेकर टीएमसी पर हमला बोला।
भाजपा कार्यकर्ता की 85 वर्षीय मां शोभा मजूमदार ( Shova Majumdar )की मौत पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ( Amit Shah) ने ट्वीट कर दुख व्यक्त किया। अमित शाह ने ट्वीट किया कि बंगाल की बेटी शोभा मजूमदार जी के निधन से मन व्यथित है।टीएमसी ( TMC ) के गुंडों ने उन्हें इतनी बेरहमी से पीटा कि उनकी जान चली गई। उन्होंने कहा कि शोभा मजूमदार के परिवार का दर्द और घाव ममता दीदी का लंबे समय तक पीछा नहीं छोड़ेगा। बंगाल, हिंसा-मुक्त कल के लिए लड़ेगा। बंगाल, हमारी बहनों और माताओं के लिए एक सुरक्षित राज्य की लड़ाई लड़ेगा।
उत्तर 24 परगना जिले के निमटा में 28 फरवरी को भाजपा कार्यकर्ता गोपाल मजूमदार ( Shova Majumdar )और उनकी 85 वर्षीय मां शोभा मजूमदार पर बदमाशों ने हमला बोला। हमले के बाद शोवा मजूमदार का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। वीडियो में उन्होंने अपने दर्द को साझा किया था। उन्होंने कहा था कि मेरे बेटे को पीटा गया है क्योंकि वह भाजपा के लिए काम करता है, मुझे दो लोगों द्वारा धक्का भी दिया गया है, मेरे बेटे के सिर पर और उसके हाथ पर चोटें आई हैं, मुझे भी चोटें आई हैं। शोभा मजूमदार ने कहा था कि मैं न तो बात कर सकती हूं और न ही ठीक से बैठ सकती हूं, बदमाशों की संख्या तीन से चार थी और उन्होंने अपने चेहरे को ढक रखा था, उन्होंने मेरे बेटे से कहा कि चुप रहो और किसी से एक शब्द भी मत कहो। हमें पीटा गया क्योंकि मेरा बेटा भाजपा के साथ काम कर रहा है। बाद में BJP ने शोवा मजूमदार की फोटो को ममता के खिलाफ पोस्टर वॉर में भी इस्तेमाल किया था।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?