उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के वाराणसी (Varanasi) के चौबेपुर क्षेत्र के बराई गांव में अबीर लगाने को लेकर हुए विवाद में भाजपा कार्यकर्ता ( BJP worker )राजू राजभर (35) की पीट-पीट कर हत्या कर दी गई। हमले में चार लोगों के घायल होने की भी सूचना है जिनमें से एक की हालत गंभीर बनी हुई है। सूचना मिलने पर सूबे के मंत्री अनिल राजभर चौबेपुर कस्बे में तीन घंटे बैठकर परिवार को ढांढस बंधाया और पुलिस को घटना में शामिल लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कठोर कार्रवाई करने का निर्देश दिया।
ग्रामीणों ने बताया कि दोपहर में दो पक्षों में अबीर लगाने को लेकर कहासुनी हुई थी। उसके बाद विपक्षी कुछ देर बाद एकजुट होकर 20 से 25 की संख्या में मृतक के परिवार को गाली देने लगे। घर में सोए भाजपा कार्यकर्ता ( BJP worker )राजू राजभर को उसकी पत्नी ने बताया की बाहर लोग गाली दे रहे हैं। सुनकर मृतक राजू उन लोगों से गाली देने की वजह को पूछने के लिए गया, तभी विपक्षी ने मृतक के ऊपर हमला कर दिया। इस हमले में राजू की मृत्यु हो गई। हमले में उनके परिवार के चार लोग भी गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों का इलाज मंडली हॉस्पिटल में चल रहा है।
इस दौरान राजू के दो छोटे बेटे और बेटियां पिता को बचाने के लिए चिल्लाते रहे लेकिन कोई नहीं आया। राजू को लहूलुहान छोड़कर आरोपी वहां से भाग निकले। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। राजू को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं अन्य घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
भाजपा कार्यकर्ता ( BJP worker )राजू राजभर के तीन बच्चे हैं जिनमें दो लड़के एक लड़की है। मृतक वर्तमान समय में बराई गांव का बीडीसी था और बीजेपी का कर्मठ कार्यकर्ता था। घटना की सूचना पाते ही मौके पर सीओ पिंडरा अभिषेक पांडेय थाना अध्यक्ष चौबेपुर राजेश त्रिपाठी सहित कई थानों की पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक ग्रामीण व सीओ पिंडरा ने परिवार वालों को विपक्षियों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का भरोसा दिया।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत