उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के मुजफ्फरनगर( Muzaffarnagar )शहर में एक बड़ा हादसा हो गया। मंसूरपुर-शाहपुर मार्ग पर हुए सड़क हादसे में यूपी पुलिस (UP police ) के तीन सिपाहियों की मौत हो गई, जबकि दो को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है।
हादसे में मंसूरपुर थाने पर तैनात सिपाही अजय निवासी गांव जावली थाना लोनी जिला गाजियाबाद (Ghaziabad ) , सिपाही प्रदीप निवासी खंजरपुर थाना मोदीनगर जिला गाजियाबाद, सिपाही प्रवेश निवासी पिलखुवा जिला हापुड़, सिपाही नरेश निवासी फफराना मोदीनगर जिला गाजियाबाद और सिपाही महेंद्र निवासी रहमतपुर ओमना थाना खानपुर जिला बुलंदशहर ( ) मंगलवार दोपहर के बाद मंसूरपुर थाने से वैगनआर कार में सवार होकर मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar ) में शाहपुर रोड पर स्थित सोहजनी तगान पुलिस चौकी पर जा रहे थे। वहीं पुलिस चौकी से पहले ही उनकी वैगनआर कार अनियंत्रित होकर बिजली के खंभे से टकरा गई।
हादसे में सभी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना पर पुलिस पहुंची और सभी घायलों को मुजफ्फरनगर ( Muzaffarnagar )मेडिकल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां पर सिपाही अजय और प्रदीप को मृत घोषित कर दिया गया। कुछ देर बाद उपचार के दौरान महेंद्र ने भी दम तोड़ दिया, जबकि प्रवेश और नरेश को गंभीर अवस्था में मेरठ रेफर किया गया है।
बताया गया कि सिपाही प्रदीप और प्रवेश पहले मंसूरपुर थाने पर ही तैनात थे, जिनकी पोस्टिंग बिजनौर हो गई थी। वह बिजनौर से होली मनाने के लिए यहां मंसूरपुर आए थे।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर थाने से पुलिसकर्मी अजय कुमार, प्रदीप, महेंद्र, नरेश और प्रवेश कुमार वैगनआर कार में सवार होकर सोहंजनी पुलिस चौकी के लिए निकले थे ताकि वहां जाकर अपने साथियों के साथ होली खेल सकें। सोहंजनी पुलिस चौकी से कुछ ही दूरी पहले उनकी कार अनियिंत्रित होकर बिजली के पोल से टकरा गई। हादसा इतना जबरदस्त था कि कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?