उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के गोरखपुर (Gorakhpur ) के गुलरिहा थाना क्षेत्र के नरायनपुर के पूर्व प्रधान व भाजपा के सेक्टर प्रभारी ( BJP Leader Brijesh Singh ) बृजेश सिंह की बाइक सवार बदमाशों ने शुक्रवार की रात गांव के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के वक्त वह गांव से अपने शहर वाले मकान पर लौट रहे थे। बृजेश सिंह इस बार पंचायत चुनाव में प्रधान पद के दावेदार थे।
भाजपा नेता बृजेश सिंह ( BJP Leader Brijesh Singh )शनिवार को पर्चा दाखिला की तैयारी कर रहे थे। घटना की जानकारी होने पर मेडिकल कालेज पहुंचे परिवारीजनों, रिश्तेदारों और समर्थकों ने कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए हंगामा शुरू कर दिया। फोर्स के साथ पहुंचे एसएसपी ने जल्द घटना का पर्दाफाश करने का भरोसा देकर उन्हें शांत कराया। भाजपा नेता की हत्या चुनावी रंजिश में किए जाने का अंदेशा जताया जा रहा है। पुलिस ने पूछताछ के लिए कई लोगों को हिरासत में लिया है।
गोरखपुर (Gorakhpur ) में नरायनपुर गांव के पूर्व प्रधान भाजपा नेता 52 वर्षीय बृजेश सिंह ( BJP Leader Brijesh Singh )का मेडिकल कालेज रोड पर मोगलहा के पास भी आवास है। ग्राम प्रधान की सीट अनारक्षित होने पर इस बार उन्होंने गांव से प्रधानी की दावेदारी पेश की थी। शनिवार को नामांकन करने के लिए बृजेश ने पर्चा भी खरीद लिया था। शुक्रवार की रात 11 बजे के करीब गांव में जनसंपर्क करने के बाद बृजेश सिंह बाइक से मोगलहा स्थित अपने आवास पर लौट रहे थे। तभी गांव के बाहर घेरकर बदमाशों ने उनके सीने और सिर में गोली मार दी।
गोली की आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे लोग बृजेश सिंह को तुरंत मेडिकल कालेज ले गए जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंचे परिवारीजनों, रिश्तेदाराें और समर्थकों ने कानून-व्यवस्था को लचर बताते हुए हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर हंगामा शुरू कर दिया। गोरखपुर (Gorakhpur ) के एसएसपी दिनेश कुमार पी ने कहा कि हत्या किसने और क्यों की इस बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उन्होंने जल्द ही घटना के पर्दाफाश का दावा किया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?