उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) के प्रतापगढ़ ( Pratapgarh ) जिले में कंधई थाना क्षेत्र के वारीखुर्द में बृहस्पतिवार की रात रुपये के लेनदेन में राष्ट्रीय छात्र संगठन(NSUI ) कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष छात्र नेता निर्मल पांडेय (Student leader Nirmal Pandey )(35) की लाठी-डंडे से पीटकर व फावड़े से प्रहार कर नृशंस हत्या कर दी गई।
हत्यारों ने बीच-बचाव करने वाले उसके साथी सुलतानपुर निवासी अनुराग सिंह (28) को भी पीटकर अधमरा कर दिया। शुक्रवार की सुबह पूर्व अध्यक्ष की हत्या की खबर मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।
घटना की जानकारी मिलते ही कांग्रेसी नेताओं का पोस्टमार्टम हाउस पर जमघट लगा गया। कई थानों की फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे एएसपी पूर्वी सुरेंद्र प्रसाद ने छात्र नेता (Student leader ) के हत्यारोपियों की तलाश में पुलिस की तीन टीमें गठित की हैं। कंधई थाना क्षेत्र के भदौना रठवत निवासी निर्मल पांडेय सुलतानपुर के धम्मौर में अपनी चिकित्सक पत्नी सुषमा के साथ रहता था। वर्तमान समय में एमए की पढ़ाई कर रहा था। बृहस्पतिवार की रात वह अपने साथी अनुराग सिंह निवासी लाल डिग्गी नगर कोतवाली सुलतानपुर के साथ बाइक लेकर शीतला सरोज से मिलने वारीखुर्द आया था। सभी शीतला सरोज के घर में रुककर बातचीत कर रहे थे।बताते हैं कि वहीं पर रुपये के लेनदेन को लेकर के विवाद हुआ। आधी रात लगभग 12:30 बजे जब वह अपने घर जा रहा था तो शीतला सरोज के घर से लगभग 100 मीटर दूर गेहूं के खेत में दोनों को कुछ लोगों ने घेर लिया।
जब तक वह कुछ समझ पाते हमलावर उनको लाठी-डंडे से पीटने लगे। इससे निर्मल पांडेय की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि साथ रहे अनुराग सिंह को मार पीटकर मरणासन्न कर दिया गया। आरोप है कि निर्मल और अनुराग की चीख-पुकार सुनकर जब तक ग्रामीण वहां पहुंचते, शीतला सरोज और उसके अन्य साथी घर से फरार हो गए।
छात्र नेता (Student leader ) निर्मल पांडेय की हत्या की खबर मिलने के बाद छानबीन में जुटे पुलिस अफसरों ने फोरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया। गेहूं के खेत से लेकर शीतला सरोज के घर तक टीम साक्ष्य खोजती रही। शीतला के घर के भीतर लाठी डंडे मिले। पुलिस के मुताबिक शीतला के घर के भीतर शराब की बोतल भी मिली। जांच में यह भी सामने आया कि घटना के पहले लोगों ने शराब पी थी। शराब की खाली बोतल को भी पुलिस ने कब्जे में ले लिया।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?