महाराष्ट्र (Maharashtra ) में पुलिस अफसरों के जरिये हर महीने 100 करोड़ रुपये की वसूली कराने के आरोपों के मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृहमंत्री अनिल देशमुख (Anil Deshmukh
)के इर्दगिर्द केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI ) का घेरा लगातार कसता जा रहा है।
सीबीआई (CBI )ने मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त परमबीर सिंह द्वारा लगाए गए भ्रष्टाचार के आरोपों के संबंध में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख( Anil Deshmukh )के निजी सहायकों से रविवार को पूछताछ की। अधिकारियों ने बताया कि देशमुख के निजी सचिव संजीव पलांडे और निजी सहायक कुंदन शिंदे को बॉम्बे हाई कोर्ट के आदेश पर शुरू की गई प्रारंभिक जांच के तहत पूछताछ के लिए सीबीआई टीम के समक्ष पेश होने को कहा गया था।
उन्होंने बताया कि सीबीआई (CBI ) के अधिकारी सांताक्रूज उपनगर स्थित रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (डीआरडीओ) के अतिथि गृह में दोनों से पूछताछ कर रहे हैं। अधिकारियों ने बताया कि सिंह ने पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि जब देशमुख ने निलंबित पुलिसकर्मी सचिन वाजे से मुंबई के बार एवं रेस्तराओं से 100 करोड़ रुपये प्रति माह वसूलने को कहा था, तो उस समय पलांडे भी वहां मौजूद थे।
वाजे उद्योगपति मुकेश अंबानी के आवास के निकट एक वाहन में विस्फोटक सामग्री मिलने के मामले में राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण (एनआईए) की जांच का सामना कर रहा है। कहा जाता है कि उसने अपने बयान में कहा था कि इस तरह की एक अन्य बातचीत के दौरान कुंदन भी वहां मौजूद थे।
सीबीआई (CBI )ने उच्च न्यायालय के आदेश पर देशमुख के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों की प्रारंभिक जांच मंगलवार को शुरू कर दी थी। इसके लिए अधिकारियों का एक दल दिल्ली से मुंबई भेजा गया है। सीबीआई वाजे, सिंह और मुंबई पुलिस के अन्य अधिकारियों से पहले की पूछताछ कर चुकी है। इसके अलावा एजेंसी ने सचिन वाझे के दो ड्राइवरों से भी पूछताछ की है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?