राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ( President Ram Nath Kovind) को सफल बाईपास सर्जरी के बाद सोमवार को दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ( AIIMS) से छुट्टी मिल गई है। वह राष्ट्रपति भवन लौट आए हैं। उन्होंने इसके लिए सभी डॉक्टरों का धन्यवाद भी किया।
राष्ट्रपति कोविंद ने ट्वीट करते हुए लिखा कि ‘‘अपनी सर्जरी के बाद मैं राष्ट्रपति भवन लौट आया हूं। मेरे शीघ्र स्वस्थ होने में आप सभी की शुभकामनाओं और प्रार्थनाओं तथा एम्स के चिकित्सकों एवं नर्सों द्वारा की गई असाधारण देखभाल की अहम भूमिका रही। मैं हर किसी का शुक्रगुजार हूं ! मैं घर लौटने से खुश हूं। ’’
बता दें कि 26 मार्च को राष्ट्रपति कोविंद ने सीने में दर्द की शिकायत की थी, जिसके बाद उन्हें दिल्ली स्थित आर्मी अस्पताल (रिसर्च एंड रेफरल) ले जाया गया। जहां उनका रूटीन चेकअप हुआ, जिसके बाद डॉक्टरों ने उन्हें आगे के इलाज के लिए एम्स रेफर कर दिया था और फिर राष्ट्रपति को 27 मार्च की दोपहर को एम्स में शिफ्ट किया गया था और इसके बाद 30 मार्च को सफल बाइपास सर्जरी की गई।
यहां ध्यान देने वाली बात है कि राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने हाल ही में कोरोना का टीका लगवाया था। उन्होंने आर्मी अस्पताल में ही कोरोना टीके की पहली खुराक ली थी। वैक्सीन लगवाने के लिए वह अपनी बेटी के साथ अस्पताल पहुंचे थे। वैक्सीन लेने के बाद उन्होंने योग्य लोगों से कोरोना वैक्सीन लगवाने की अपील भी की थी। इसके अलावा उन्होंने सबसे बड़े टीकाकरण अभियान को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए सभी डाक्टरों, नर्सों, स्वास्थ्य कर्मियों और प्रशंसकों को धन्यवाद दिया था।
I have returned to Rashtrapati Bhavan after my surgery. My speedy recovery is thanks to wishes and prayers of all of you and exceptional care given by doctors and nursing staff at AIIMS and Army’s RR hospital. I am thankful to everyone! I am glad to be back home. pic.twitter.com/nhe6eC7OrD
— President of India (@rashtrapatibhvn) April 12, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?