उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) आगरा( AGRA) जिले में नाइट कर्फ्यू (Night curfew) में थाना हरीपर्वत इलाके के फ्रीगंज में भारतीय जनता पार्टी ( BJP ) की एक महिला नेता के भाई की हत्या लूटपाट कर अपराधी कार में सवार होकर फरार हो गए। मंगलवार की सुबह उनका शव फ्लैट में पड़ा मिला।
नाइट कर्फ्यू (Night curfew)में जब पूरे शहर में सन्नाटा था सड़को पर किसी तरह के वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक थी तब अपराधियो ने दुस्साहस दिखा लूटपाट और हत्या की घटना को अंजाम देकर पुलिस की कर्फ्यू में चौकसी पर सवाल खड़े कर दिये है।
आगरा ( Agra) शहर के थाना हरीपर्वत इलाके के फ्रीगंज फ्रीगंज स्थित रामादेवी अपार्टमेंट की पहली मंजिल पर रहने वाले व्यापारी 67 वर्षीय किशन अग्रवाल की सोमवार रात को घर में ही हत्या कर दी गई। मंगलवार की सुबह 10:00 बजे अपार्टमेंट में रहने वाले अन्य लोगों ने किशन अग्रवाल का फ्लैट खुला हुआ देखा। इस पर अंदर गए तो वह बेड पर पड़े हुए मिले। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पर आईजी नवीन अरोड़ा सहित अन्य पुलिस अधिकारी पहुंच गए।
आगरा (Agra)पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज देखे जा रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि रात तकरीबन 11:00 बजे महिला सहित चार लोग कार से आए थे। रात दो बजे किशन अग्रवाल के फ्लैट से निकलकर गए हैं। इसके बाद क्या हुआ, किसी को कुछ नहीं मालूम। अपार्टमेंट में 26 फ्लैट हैं। इसके बावजूद किसी को हत्या की जानकारी नहीं हो सकी। अपार्टमेंट के नीचे ही मार्केट भी बना हुआ है।
किशन अग्रवाल की मुंह दबाकर हत्या की आशंका है। उनके घर में अलमारी और तिजोरी खुली पड़ी हुई हैं। इससे लूटपाट के बाद हत्या की आशंका है। पुलिस जांच में जुटी है। घटनास्थल पर पहुंचे भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रमोद गुप्ता ने बताया कि उन्होंने पुलिस अधिकारियों से वार्ता कर घटना के खुलासे की मांग की।
यह भी सवाल उठाया कि रात 9:00 बजे कर्फ्यू लग गया था। फिर भी सीसीटीवी फुटेज में अपार्टमेंट की तरफ एक कार आती नजर आ रही है। किशन अग्रवाल की बहन अलका अग्रवाल भाजपा की नेता हैं। उनके बेटे निखिल अग्रवाल और पत्नी मंजू की पूर्व में मौत हो चुकी है। वह अकेले ही फ्लैट में रहते थे।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?