छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के कोविड अस्पताल में आग लगने की घटना सामने आई है। रायपुर ( Raipur )के पचपेड़ी नाका इलाके में राजधानी नाम के कोविड अस्पताल में शनिवार शाम आग लग गई। घटना में पांच कोरोना मरीजों की मौत हो गई।मृतकों में तीन महिलाएं शामिल हैं।
आग की वजह से अस्पताल के सभी कमरों में धुआं भर गया। पहले से ही सांस की तकलीफ झेल रहे मरीजों का दम घुटने लगा। हड़बड़ाकर उनके घर वालों ने हॉस्पिटल में लगे कांच को तोड़कर धुआं बाहर निकलने की जगह बनाई। फायर फाइटर्स भी मौके पर पहुंच गए। कुछ मरीजों को निकालकर एंबुलेंस के जरिए दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है।
रायपुर ( Raipur ) में राजधानी अस्पताल के बाहर मौजूद परिजनों ने बताया कि अचानक आग लगने के बाद अस्पताल में अफरातफरी मच गई। कोरोना वार्ड होने की वजह से हम बाहर थे। लेकिन जैसे ही धुंआ निकलता देखा, हम सावधानी बरतते हुए अंदर पहुंचे। अंदर चारों और धुआं भरा था। घुटन महसूस हो रही थी। इसके बाद सबसे पहले हमने अस्पताल के खिड़की को तोड़कर हवा आने-जाने के लिए जगह बनाई। फिर मरीजों को लेकर नीचे पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऊपर पहुंचने के बाद कुछ वार्ड बुरी तरह जल गए थे, आग से केबिन के शीशे टूटकर जमीन पर पड़े हुए थे।
जब रायपुर ( Raipur )के राजधानी अस्पताल में आग लगी तब कोविड-19 वार्ड और अस्पताल के लगभग हर हिस्से में मरीज थे। चर्चा है
कि अचानक किसी मशीन में हुए शॉर्ट सर्किट की वजह से ये आग लगी। अस्पताल में वायरिंग पूरी तरह से झुलसने की वजह से आग तेजी से कमरों में फैली।
वहीं, राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने घटना पर शोक जताया है तथा मृत मरीजों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की है। राज्य के जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री बघेल ने इस घटना को बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बताया है।
उन्होंने शोक संतप्त परिवार के परिजनों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त की है। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने इस हादसे में मृत लोगों के परिजनों को चार-चार लाख रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की है।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत