राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota)जिले के खातौली थाना क्षेत्र के बालुपा गांव में शनिवार देर शाम अगवा कर ली गयी बेटी को छुड़ाने के लिये गये पिता सहित तीन लोगों को कुल्हाड़ी से काट डाला है। बताया जाता है कि लड़की भगाने (नाता विवाद) के मामले को लेकर विवाद हुआ और दूसरे पक्ष ने कुल्हाड़ी व अन्य हथियारों ने हमला बोल दिया।
खास बात यह है कि जिनकी हत्या हुई है, वह लड़के पक्ष के पास विवाद सुलझाने आए थे। देर रात कोटा (Kota) पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी। पुलिस ने शव को इटावा अस्पताल में रखवाया है। सुबह परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम हुआ, जबकि डॉग स्क्वॉयड की टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर साक्ष्य जुटाए।
कोटा (Kota) पुलिस के मुताबिक, खातौली थाना क्षेत्र के बालुपा गांव निवासी बालू होली के आसपास बूंदी जिले से मोग्या जाति के बूंदी जिले के दबलाना कस्बा निवासी श्योजीलाल (50) की लड़की को भगाकर लाया था। पता चलने पर श्योजीलाल, देहीखेडा थाना क्षेत्र निवासी मुकेश व गोपाल बातचीत करने शनिवार सुबह ही बालुपा आये थे। दोनों पक्षों में बातचीत चल रही थी। इसके बाद अचानक विवाद गहरा गया। मौके पर मौजूद हंसराज व उसके साथियों ने कुल्हाड़ी व धारदार हथियारों से हमला कर दिया। श्योजीलाल, मुकेश व गोपाल ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि मौके पर अचेतावस्था में एक महिला मिली है।
घटना गांव से दूर सुनसान जंगल में हुई। खातौली पुलिस को किसी ने खेतो में घायल लोगों के पड़े होने की जानकारी दी थी। इसके बाद शनिवार रात पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। एक शव चारपाई पर पड़ा था, जबकि दो शव जमीन पर थे। आसपास खून बिखरा हुआ था, जो पूरी तरह से सुख चुका था। पुलिस प्रारंभिक जांच में मान रही है कि वारदात देर शाम की है। जंगली इलाका होने के कारण 5-6 घंटे के बाद जानकारी मिली।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?