राजस्थान ( Rajasthan ) में करीब 15 दिन पहले हुए फलोदी जेल ( Phalodi Jail ) ब्रेक कांड के बाद अब बीकानेर( Bikaner ) की नोखा जेल ( Nokha Jail )से 5 कैदी फरार हो गए हैं। नोखा उप-कारागार में यह घटना मंगलवार रात करीब ढाई बजे हुई। जेल स्टाफ को 2 घंटे बाद इसकी जानकारी मिली। इसके बाद पुलिस ने सभी थानों को अलर्ट कर दिया, लेकिन अभी तक फरार कैदियों का कोई सुराग नहीं लग पाया है।
जेल प्रशासन के मुताबिक, फरार होने वाले कैदियों में 3 हनुमानगढ़ के, एक हरियाणा और एक नोखा के जसरासर थाना इलाके का है। पुलिस के मुताबिक इन कैदियों ने पहले अपनी सेल की दीवार तोड़ी फिर एक खिड़की को तोड़कर बाहर आ गए। इसके बाद फिर कंबल की रस्सी बनाकर दीवार पर चढ़े और फिर कूदकर भाग निकले।
नोखा जेल ( Nokha Jail )में कुल 14 का स्टाफ है, जिनमें एक जेल प्रभारी और 13 प्रहरी हैं। इसमें से किसी की भी ड्यूटी जेल के अंदर की तरफ नहीं थी। जेल स्टाफ को सुबह साढ़े चार बजे इस घटना का पता लगा। इसके बाद पांच बजे पुलिस सक्रिय हुई, तब तक कैदी काफी दूर निकल चुके थे।
आशंका है कि फरारी के लिए कैदियों ने पहले ही वाहन की व्यवस्था कर रखी थी। ऐसे में जेल ( Nokha Jail )से बाहर निकलते ही वे कम समय में दूर तक पहुंच गए। अब तक पुलिस को अंदाजा नहीं लग पाया है कि कैदी किस वाहन में निकले हैं। अब आस-पास के घरों और मुख्य मार्गों पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) सुनील कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने सर्च ऑपरेशन छेड़ रखा है। जिले के सभी शहरी और ग्रामीण थानों को अलर्ट किया गया है। वहीं हनुमानगढ़ पुलिस को भी सूचना दी गई है।पूरे जिले में नाकाबंदी की गई है,बीकानेर जेल में भी अलर्ट कर दिया गया है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?