अयोध्या (Ayodhya ) में अपने अस्थाई श्रीराम जन्मभूमि मंदिर (Ram Temple) में विराजमान श्रीरामलला ने बुधवार को रामनवमी( Ram Navami ) के दिन नई पोशाक और सोने का मुकुट धारण किया। उन्हें वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ नई पोशाक समर्पित की गई।
श्रीराम नवमी (भगवान श्रीरामलला के पावन जन्मोत्सव) पर्व पर प्रातः ब्रह्म मुहूर्त में अयोध्या में श्रीरामलला सहित सभी विग्रह को वैदिक मंत्रोंचारण के साथ उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य की ओर से समर्पित नई पोशाक पहनाई गई।बता दें कि यह पहली बार है जब रामलला ने सोने का मुकुट धारण किया।
रामलला पहले साधारण मुकुट धारण करते थे। 6 दिसम्बर 1992 के बाद उन्होंने चांदी का मुकुट धारण किया।अब जब रामलला टेंट से निकलकर अस्थाई मंदिर में विराजे हैं तब अपने चारों भाइयों के साथ सोने का मुकुट धारण किया।
मुख्य पुजारी रामलला आचार्य सतेंद्र दास ने बताया कि रामलला ने अपने चारों भाइयों के साथ सोने का मुकुट धारण किया। इसके लिए भक्तों ने श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में गुप्तदान किया है।
वहीं, कोरोना संक्रमण के कारण अयोध्या में रामनवमी ( Ram Navami ) का पर्व सादगी से मनाया जा रहा है। इसके लिए संतों ने पहले ही भक्तों से अपील की थी कि त्योहार को घर पर रहकर ही सादगी से मनाएं। वहीं, जो भक्त अयोध्या पहुंचे उन्हें नगर में प्रवेश नहीं दिया गया।अयोध्या धाम में आम श्रद्धालु प्रवेश नही कर पा रहे हैं। अयोध्या आने पर 48 घंटे के अंदर कोविड की निगेटिव रिपोर्ट दिखाने की बाध्यता लागू कर दी गयी है।
भये प्रकट कृपाला दीनदयाला कौशल्या हितकारी
रामनवमी पर्व पर श्री रामजन्मभूमि मन्दिर, अयोध्या धाम में अनुजों सहित विराजमान प्रभु श्री रामलला जी के मंगल जन्मोत्सव दर्शन
On Ram Navami, Divine Darshans of Bhagwan Shri Ramlalla Virajman from Shri Ram Jannmbhoomi Mandir, Ayodhya Dham. pic.twitter.com/WHMOObknWb
— Shri Ram Janmbhoomi Teerth Kshetra (@ShriRamTeerth) April 21, 2021


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?