पिछले साल कोरोना संक्रमण की पहली लहर के दौरान देशभर में लाकडाउन के चलते जहां अधिकतर उद्योग बंद हो गए थे, वहीं बेंगलुरु( Bengaluru )की रहने वाली विभा हरीश( Vibha Harish )ने हिम्मत नहीं हारी। संकट के इस दौर में भी वह अपनी पहचान एक कुशल युवा उद्यमी के रूप में बनाने में कामयाब हो गई। विभा हरीश( Vibha Harish ) इसी कामयाबी को देखते हुए एशिया फोर्ब्स की अंडर 30 सूची में उनका नाम शामिल किया गया है। यह सूची व्यवसाय के क्षेत्र में सफल युवा उद्यमियों की पहचान है।
विभा ( Vibha Harish )ने सिर्फ 25 साल की उम्र में कॉस्मिक्स नामक स्टार्ट अप शुरू किया था। उनकी कंपनी लोगों के स्वास्थ्य को बेहतर करने के लिए पोषण उत्पाद तैयार करती है।
विभा की दूरदर्शिता और कठिन परिश्रम के चलते कंपनी काफी कम समय में ही ब्रांड बनकर उभरी है। विभा ( Vibha Harish )कहती हैं कि आज के दौर में हर किसी को पौष्टिक आहार की जरूरत है, इसलिए, गुणवत्ता वाले उत्पाद की हमेशा मांग रहती है। उनके अनुसार, इसकी प्रेरणा उन्हें अपनी मां से मिली।
मां ने सुझाव दिया कि इसके लिए उन्हें हर्बल से ही कुछ नए उत्पाद बनाने चाहिए। उनकी बात मानकर मैंने जड़ी-बूटियों का उपयोग कर उत्पाद बनाना शुरू किया। ये हर्बल उत्पाद ही अब कंपनी के पहचान बन रहे हैं। गौरतलब है कि एशिया फोर्ब्स की अंडर 30 सूची में शामिल होने के लिए विश्वभर से हजारों आवेदन आए थे, जिसमें से विभा हरीश को उनकी इस उपलब्धि के लिए चुना गया है।कॉस्मिक्स के पास फिलहाल आठ उत्पाद हैं जो आंत, लीवर, नींद, केश और त्वचा के स्वास्थ्य को ध्यान में रखकर तैयार किए गए हैं।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?