राजस्थान ( Rajasthan ) के कोटा ( Kota) शहर के अनंतपुरा इलाके में आज बेखौफ बदमाशों ने घर के बाहर पिता-पुत्र पर फायरिंग कर दी। अचानक फायरिंग की आवाज सुनकर मोहल्ले वाले दहशत में आ गए। इधर वारदात को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। फायरिंग में घायल पिता-पुत्र को तुरन्त अस्पताल पहुंचाया गया। जहां ड्यूटी डॉक्टर ने चेक के बाद पिता को मृत घोषित किया। गम्भीर हालात में बेटे का इलाज जारी है।
मृतक बलराज सिंह जादौन, कोटा ( Kota) शहर की सुभाष कॉलोनी इलाके में रहते थे। बताया जा रहा कि शाम को वारदात के समय वो घर के बाहर बैठे थे। इस दौरान कार सवार बदमाशों से कहासुनी हुई। बदमाशों ने उनपर फायरिंग कर दी। बलराज के गर्दन के पास गोली लगी। गोली की आवाज सुनकर बलराज का बेटा दिव्यांश बीच बचाव में आया तो बदमाशों ने उस पर भी फायर किया। दिव्यांश के कूल्हे पर गोली लगी है। पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस की मॉर्चरी में रखवाया है।
फायरिंग की सूचना पर कोटा ( Kota) पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। मृतक के घर के बाहर खून बिखरा हुआ था। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया और तुरन्त शहर में हथियारबंद नाकाबंदी कराई। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया कि उद्योग नगर इलाके में जमीन विवाद को लेकर बदमाशों ने फायरिंग वारदात को अंजाम दिया है। हमलावर सफेद स्विफ्ट कार में सवार होकर आए थे। हमलावरों की संख्या दो बताई जा रही है। दोनों ही हिस्ट्रीशीटर हैं। फिलहाल अनन्तपुरा थाना पुलिस मामले की जांच में जुटी है।


सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत
Bihar :ज्ञान बिंदु वाले रौशन आनंद के भाई प्रिंस की नेपाल में मौत,’खान सर’ कोचिंग पर हमले मामले में थे आरोपी
अमेरिकी बयान पर भड़के शशि थरूर: बोले- निर्दोष भारतीयों की मौत पर अफसोस तक नहीं, यह कैसी दोस्ती?