उत्तर प्रदेश ( Uttar Pradesh) पंचायत चुनाव ( UP panchayat polls ) का तीसरा चरण 26 अप्रैल को है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कर्मचारी खौफ में हैं। औरैया (Auraiya)के अयाना में चुनाव ड्यूटी पर आए होमगार्ड की तेज बुखार के बाद मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को जानकारी दी है। अर्जुन नगर पिलखुआ जिला हापुड़ निवासी होमगार्ड संजय कुमार 21 अप्रैल को पिलखुआ कंपनी से औरैया चुनाव करान्रे आए थे।
पंचायत चुनाव ( UP panchayat polls ) प्रथम दो चरण के मतदान के बाद हजारों मतदान कर्मी भी कोविड पॉजिटिव हो चुके हैं और उनमें से कई कार्मिको व शिक्षकों की मृत्यु हो गई है।पंचायत चुनाव का तीसरा चरण 26 अप्रैल को है। इसके लिए मुसीबतें बढ़ती जा रही हैं। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के कारण कर्मचारी खौफ में हैं।
यूपी पंचायत चुनाव ( UP panchayat polls ) के तीसरे चरण में 20 जिले शामिल हैं, जिनमें शामली, मेरठ, मुरादाबाद, पीलीभीत, कासगंज, फिरोजाबाद, औरैया, कानपुर देहात, जालौन, हमीरपुर, फतेहपुर, उन्नाव, अमेठी, बाराबंकी, बलरामपुर, सिद्धार्थ नगर, देवरिया, चंदौली, मिर्जापुर और बलिया हैं। यहां 26 अप्रैल को मतदान होगा।
उन्हें आयाना थाना क्षेत्र के जसवंतपुर में पंडित ऋषि महाराज महाविद्यालय में कंपनी के साथ रोका गया था। साथी कर्मचारियों ने बताया कि आने के बाद से ही बुखार आ रहा था। इस पर जिला कमांडेंट सिद्धार्थ चौधरी से उपचार करवाने के लिए छुट्टी मांगी थी, लेकिन चुनाव ड्यूटी की वजह से छुट्टी नहीं मिली।
शनिवार की रात होमगार्ड संजय की हालत खराब होने पर साथी सीएचसी अजीतमल ले गए। वहां डॉक्टर ने भर्ती करने से मनाकर सुबह दिखाने के लिए कहा। इस पर संजय को वापस विद्यालय ले आए। सुबह करीब चार बजे उनकी मौत हो गई।
इसकी सूचना बीओ राजकुमार ने पीआरवी को दी। सूचना पर सीओ अजीतमल प्रदीप कुमार, एसएचओ अयाना नवीन कुमार सिंह, पीआरवी मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर सौ शैय्या अस्पताल पहुंचाया। थाना प्रभारी नवीन कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के घरवालों को सूचना दी गई है।
विद्यालय में रुकी होमगार्ड कंपनी के होमगार्ड की मौत पर अन्य जवान सकते में आ गए। रविवार की सुबह ही स्वास्थ्य विभाग से डॉ. सुनील शर्मा, पुष्पेंद्र, अखिलेश, मृत्युंजय पं. ऋषि महाराज महाविद्यालय पहुंचे। यहां पर रुके होमगार्डों की जांच कराई गई। इसमें से 11 होमगार्ड संक्रमित मिले हैं।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत