बिहार (Bihar )की राजधानी पटना,(Patna ) में सोमवार की सुबह हैरान करने वाली घटना सामने आई है, घटना जिले के पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के चित्रगुप्त नगर इलाके की है, जहां पति ने पहले कोरोना संक्रमित, पत्नी की गला रेतकर हत्या कर दी और फिर खुद भी घर की छत से कूदकर आत्महत्या (suicide )कर ली। मिली जानकरी अनुसार घटना सुबह सात बजे की है, मृतक स्टेशन मास्टर था और पटना जंक्शन पर तैनात था।
पटना,(Patna ) के कंकड़बाग में मुन्नाचक के पास न्यू चित्रगुप्त नगर पार्वती रोड स्थित ओम रेसीडेंसी में सुबह करीब सवा 7 बजे सुसाइड की खबर आई। बाद में पता चला कि 3-4 साल से इसी अपार्टमेंट में रह रहे स्टेशन मास्टर अतुल लाल (49) ने आत्महत्या से पहले कोरोना पॉजिटिव अपनी पत्नी तूलिका (42) की ब्लेड से गला काटकर हत्या कर दी थी। अतुल की पोस्टिंग फिलहाल पटना,(Patna ) जंक्शन के रूट रिले इंटरलॉकिंग (RRI) में थी।
बेटा और बेटी के सामने पति-पत्नी में झंझट हुआ था। पड़ोसी भी जुट गए थे, लेकिन महिला के पॉजिटिव होने के कारण कोई बीच-बचाव में नहीं गया। इसके बाद गुस्से में पति ने ब्लेड से पत्नी की गला काट जान ले ली। दोनों बच्चों ने शोर मचाना शुरू किया तो पिता ने वहीं से कूदकर । तूलिका का मायका झारखंड के हजारीबाग में है। वहां भी खबर दे दी गई है।
सुसाइड की सूचना पर पहुंची पत्रकारनगर थाना पुलिस को घटनास्थल पर पहुंचने के बाद मर्डर की जानकारी मिली। पति-पत्नी के बीच लड़ाई को पुलिस अभी समझने की कोशिश कर रही है, लेकिन महिला के पॉजिटिव होने के कारण जांच में परेशानी हो रही है। अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार यह परिवार मूल रूप से आरा का रहने वाला है। इस घटना के बाद अतुल के बच्चों ने सबसे पहले फुलवारीशरीफ में रहने वाली अपनी छोटी बुआ गुड़िया को कॉल किया था। फिर गुड़िया ने अपने बड़े जीजा दीपक को कॉल किया। उसके बाद अन्य परिजन ओम रेसीडेंसी पहुंचे।


Telangana: तेलंगाना के रंगारेड्डी जिले में पॉक्सो के आरोपी ने ज़मानत पर रिहा होते ही पीड़िता समेत छह लोगों की कर दी हत्या
Uttar Pradesh :मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निर्देश अक्टूबर तक पूरा करें आगरा मेट्रो और एयरपोर्ट का काम,प्रधानमंत्री मोदी करेंगे लोकार्पण
सरकार ने 16 दवा कॉम्बिनेशन पर रोक लगाई:स्किन और कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी शामिल, कहा- इनसे इलाज में फायदे से ज्यादा जोखिम
Jharkhand :झारखंड राज्यसभा चुनाव में एनडीए समर्थित परिमल नाथवानी जीते, कांग्रेस को झटका; प्रणव झा हारे
Uttar Pradesh :फिरोजाबाद में बैंक ऑफ इंडिया के 96 ग्राहकों का करोड़ों का सोना गायब,ब्रांच मैनेजर सहित तीन पर FIR दर्ज
Uttar Pradesh :प्रयागराज में दिल दहला देने वाली वारदात, एक ही परिवार के तीन सदस्यों की निर्मम हत्या,घर के अंदर से बाहर तक पड़ी थीं लाशें
Rajasthan: जयपुर में अवैध हुक्का बार पर पुलिस का छापा, मैनेजर गिरफ्तार,नशीले फ्लेवर जब्त
अमेरिकी वायु सेना का बी-52 स्ट्रैटोफोर्ट्रेस बमवर्षक विमान उड़ान भरने के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त,आठ की मौत
ट्रेन में आग की अफवाह पर चेन पुलिंग कर उदयपुर इंटरसिटी से कूदे यात्री, दूसरी गाड़ी की चपेट में आने से 4 की मौत